---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: घोर अन्याय! बहू और मासूम पोती पर सास ने बरसाए पत्थर, चीखें सुनकर कांप रहा कलेजा

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बहू अपनी छोटी बच्ची के साथ ससुराल पहुंची हुई है। इस दौरान वो दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रही है। लेकिन उसकी सास पत्थर बरसा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 16, 2025 4:34 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सास ने अपनी बहू और पोती पर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान बहू और बच्ची बुरी तरह से चीखते दिखे। सास जब छत पर चढ़कर बहू पर पत्थर फेंक रही थी तो किसी ने वीडियो को बना लिया। अब यही Social Media पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना राजस्थान के पाली जिले की है। पाली जिला स्थित रोहट में ससुराल ने अपनी बहू को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वो अपनी दो साल की बच्ची को लेकर ससुराल पहुंची। यहां पर सास ने गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वो पत्थर बरसाती दिखी।

बहू पर सास ने बरसाए पत्थर

ये Rajasthan Viral Video हालहि का है। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर NDTV India ने पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बचाओ..’ चीखती रही बहू, पत्थर मारती रही सास… राजस्थान : पाली जिले के रोहट कस्बे में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक मां अपनी मासूम बेटी के साथ ससुराल पहुंची तो सास ने उन पर छत से पत्थर बरसाकर बाहर निकाल दिया और घर पर ताला जड़ दिया। बच्ची की चीखें और मां के आंसू दिल दहला देंगे।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक बहू अपने ससुराल के गेट पर खड़ी है। इस दौरान सास छत के ऊपर से पत्थर भी बरसा रही है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि, बच्ची और महिला काफी चीख और चिल्ला रहे हैं। इन दोनों की आवाज काफी विचलित करने वाली है।

Rajasthan Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

खबरों की मानें तो, महिला का नाम प्रियंका वैष्णव है। उसकी दो साल की बच्ची है और जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट है। कुछ दिनों से ससुराल वालों ने महिला घर से निकाला हुआ है। वो अपने बच्ची के साथ ससुराल पहुंची थी। जिसके बाद सास ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को अंजाम दिया। इस वीडियो पर 16 अगस्त यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 8300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हे भगवान कैसी कलयुगी राक्षसनी सास है, बेचारा बच्ची और मां मैं राजस्थान पुलिस से आग्रह करता हूं की इस सास के ऊपर कानूनी कार्रवाई हो…।’ वहीं, कई सारे लोग सास और बहू की लड़ाई को बेहद गंभीर बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026