---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: ‘नाली के कीड़ों से गंदी…’ पैसे लेकर भी गरबा में मुस्लिम लड़कियों को नहीं मिली एंट्री तो सरेआम कोसती आई नजर, जानें क्या बोली पुलिस

Rajasthan Viral Video: राजस्थान वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां दो मुस्लिम लड़कियों को गरबा नाइट में शामिल होने की इजाजत पास देने के बावजूद नहीं मिलती है। इस पर वह बवाल करती हुई दिखती है। आइए जानते हैं पुलिस ने क्या कहा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 28, 2025 3:48 अपराह्न

Rajasthan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Viral Video: नवरात्रि के दौरान गरबा को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखा जाता है। खासकर इस दौरान लड़कियां सज धज कर गरबा नाइट में मस्ती करती हुई नजर आती है। हालांकि इस सब के बीच राजस्थान के कोटा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां दो मुस्लिम लड़कियां गरबा नाइट के लिए पास लेती हैं। वह इसके लिए पैसे भी देती है लेकिन उन्हें गरबा नाइट में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाती है जिस पर वह सरेआम हंगामा करती नजर आई। राजस्थान वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पैसे लेने के बाद नहीं मिली गरबा में लड़कियों को जाने की इजाजत

राजस्थान वायरल वीडियो में एक लड़की यह कहती हुई नजर आती है कि “हम कोटा राजस्थान से हैं देखिए इन्होंने क्या लगा रखा है।” जहां सख्त हिदायत दी जाती है कि गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित है पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। बजरंग दल की तरफ से दिए गए सूचना की झलक भी लड़कियां दिखाती है। राजस्थान वायरल वीडियो में लड़की सवाल करती हुई नजर आती है कि “मुसलमानों को एंट्री नहीं दी जाती है यह मैं मानती हूं लेकिन पास क्यों दिया। वहीं एक और लड़की इस वीडियो में कहती है कि कोटा को स्टूडेंट्स का शहर कहा जाता है लेकिन यहां पर क्या सीख दे रहे हैं।

Rajasthan Viral Video में लोगों की सोच पर सवाल करती दिखी लड़की

वहीं राजस्थान वायरल वीडियो में लड़कियों का कहना है कि अगर इन्हें इवेंट में हिंदू मुस्लिम करना था तो पास पर लिखना चाहिए। हम पागल नहीं है कि हम यहां पर आते। ये लोग हमारा पैसा भी नहीं दे रहे हैं। वहीं वीडियो में लड़कियां कहती है कि “2025 चल रहा है लेकिन इनकी सोच गिरी हुई है। नाली के कीड़ों से भी गंदी सोच। चिप लोग, पैसा लेते वक्त इनको हिंदू मुस्लिम कुछ नहीं याद था।”

पुलिस ने राजस्थान वायरल वीडियो पर कहीं ये बात

राजस्थान वायरल वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं तो वहीं कोटा सिटी पुलिस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है कि “श्रीमान इस संबंध में जिस किसी को भी शिकायत है वह इस नंबर पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो पर लोगों की अपनी अपनी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026