Rajpal Yadav: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव फिलहाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। 9 करोड़ के कर्ज मामले में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत दी है।आपको बता दें, एक्टर ने कोर्ट में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की अर्जी दी थी। जिसके बाद करीब 12 दिनों तक जेल में रहने के बाद वो रिहा हो गए। बाहर निकलते ही उन्होंने सबसे पहले आर्थिक रुप से मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है। इसके बाद वो सीधे शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां पर वो झूमकर नाचे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Rajpal Yadav जेले से निकलते ही झूमकर नाचे
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी शादी 19 फरवरी की है। इसी की मेहंदी रस्म में वो बुधवार को परिजनों के साथ झूमकर नाचते दिखे हैं।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि, राजपाल यादव ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। वो घर की महिलाओं के साथ झूमकर डांस कर रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफतौर से देखी जा सकती है। गांव में परिजनों के साथ नाचते अब एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जो कि, यूजर्स को हैरान कर रहा है। इस डांस के वीडियो को newstakofficial ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसे देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
राजपाल यादव जेल क्यों गए थे?
राजपाल यादव ने साल 2012 में फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का कर्जा लिया था। उन्होंने ‘अतापता लापता’ मूवी बना भी ली। लेकिन ये थिएटर में चली नहीं और पैसे डूब गए। इसके बाद जो उन्होंने पैसे चुकाने के लिए चेक दिया था वो बांउस हो गया। लंबे समय तक पैसे ना देने के लिए मजबूरन उन्हें 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि, पैसे नहीं है। इसके बाद तेज प्रताप यादव से लेकर सलमान खान तक ने उनकी मदद की। कई सारे लोगों ने उन्हें काम के साथ कर्ज चुकाने में मदद की है। 12 दिनों तक जेल में रहने के बाद वो 17 फरवरी को अंतरिम जमानत पर बाहर आ गए। इसके बाद एक्टर सीधे शाहजहांपुर पहुंचा और भतीजी की शादी में झूमकर नाचा। वहीं, का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।






