Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। दुनियभर में इस्लाम मनाने वाले लोग रोजा रख रहे हैं और खुदा की इबादत कर रहे हैं। इस बीच इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध में तबाह हो चुके गाजा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लंबे समय से लड़ाई झेल रहा गाजा पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। लेकिन उसके बाद भी यहां के लोग बिना किसी शिकायत खुदा के लिए रोजा रख रहे हैं और इस पाक माह का जश्न मान रहे हैं। 18 फरवरी की इफ्तारी के वीडियो में जगमगाती लाइट्स के बीच फिलिस्तीनी रोजा खोल रहे हैं।
Ramadan 2026: उजड़े हुए गजा में दिखा रमजान पाक माह का जश्न
गजा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर indiatoday ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गाजा शहर में फिलिस्तीनी लोग रमजान के पहले दिन को मनाने के लिए इकट्ठा हुए और तबाह हुए घरों के मलबे के बीच एक साथ रोज़ा खोला।
View this post on Instagram
खंडहरों के बीच लंबी-लंबी मेजें लगाई गईं, जहां परिवारों ने भोजन साझा किया, प्रार्थना की और एकता के पल बिताए। हल्की सजावट और धार्मिक संगीत बज रहा था।निवासी मोहम्मद अल दादा ने कहा, “हमने अपने तबाह हुए घरों के सामने ही रोज़ा खोलने पर जोर दिया, जो नुकसान के बावजूद दृढ़ता को दर्शाता है। यह सभा युद्ध की मानवीय कीमत और तबाही के बावजूद आस्था और समुदाय को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प को उजागर करती है।” वीडियो में लगभग हर आयु वर्ग के लोग इफ्तारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
युद्ध के बीच हर साल फिलिस्तीनी रखते हैं रोजा
आपको बता दें, गाजा और इजराइल के बीच 7 अक्टूबर 2023 को युद्ध शुरू हुआ था। इस दौरान गजा में लगातार लोग रोजे रख रहे हैं और एक साथ मिलकर इफ्तारी करते हैं। युद्ध के कारण गजा में सामान काफी महंगा मिल रहा है। जिसके बाद भी लोग हर साल खराब स्थिति में रमजान रखते हैं। वहीं, तमाम सारे लोग रमजान के पाक महीने में मदद भी करते हैं।






