---Advertisement---

बेहद सुंदर मॉडल के साथ रैंपवॉक करते हुए रोबोट ने की जमकर मस्ती, Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

रोबोट को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रोबोट खूबसूरत मॉडल के साथ मस्ती करते दिखें।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 6, 2023 2:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में लोग लगातार रोबोट के माध्यम से अपने कामों को बढ़ावा दे रहे हैं। देश के अच्छे – अच्छे होटलों में अब वेटर की जगह रोबोट ही अब खाना सर्व करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि फैशन के इस दुनिया में अगर रोबोट डॉग फैशन शोज में भाग लेने लगें तो क्या होगा ? शायद एक बार आपको यह यकीन न लगे लेकिन ये सच है कि अब इंसानों के साथ में रोबोट भी रैंपवॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कुछ समय पहले के फैशन शोज की अगर हम बात करें तो खूबसूरत मॉडल अतरंगी कपड़ों के माध्यम से इस फैशन शोज को बढ़ावा देती थी लेकिन अब इनकी जगह रोबोट लेने जा रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से रोबोट के रैंपवॉक करने का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खूबसूरत मॉडल्स के साथ में ये रोबोट भी रैंपवॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों के द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।

रोबोट ने फैशन शो में लिया भाग

इंसानों के कामों को अब ज्यादातर जगहों पर रोबोट ही करने लगे हैं। आप बड़े – बड़े ऑफिस में नजर डाल ले, या फिर होटलों पर ज्यादातर अब रोबोट के माध्यम से सभी काम करवाए जा रहे हैं। लेकिन कभी किसी ने ये नहीं सोचा था कि रोबोट रैंपवॉक करते हुए भी दिखाई देंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इंसान और तकनीक के बीच वैज्ञानिक तालमेल बैठने की कोशिश कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में काले और पीले रंग के डॉग रोबोट दिखाई दे रहे हैं। ये रोबोट खूबसूरत मॉडल्स के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Viral Video: दिल्ली पुलिस के जवान ने गाया ऐसा गाना की अरमान मलिक भी हुए उनके मुरीद, वीडियो पर दिया इस तरह का रिएक्शन

इंसान और टेक्नोलॉजी के बीच प्यार दिखाने की कोशिश

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Susie Lau (@susiebubble)

इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग – अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि एक ब्रांड ने इसे अपने आधिकारिक पेज से भी डाला है। इस वीडियो को डाले जाने के बाद ब्रांड की तरफ से ये कहा गया है कि इस वीडियो के माध्यम से इंसानों और टेक्नोलॉजी के बीच प्यार दिखाने की कोशिश की गई है। कुछ दिनों में इसी तरह से ये रोबोट भीं रैंपवॉक करते हुए दिखाई देंगे।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

 

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026