---Advertisement---

Russia Viral Video: डॉक्टर या भगवान! भयंकर भूकंप के बीच भी कुदरत से लड़ते नजर आए चिकित्सक, वीडियो में जज्बा देख कहेंगे ‘वाह’

Russia Viral Video: रूस वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां भूकंप के बीच भी डॉक्टर कुदरत से भी लड़ते हुए दिखाई देते हैं। मरीज की सर्जरी पूरी करने के लिए जिस तरह से वे जांबाजी दिखाते नजर आए उसकी तारीफ की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2025 5:40 अपराह्न

Russia Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Russia Viral Video: डॉक्टर को धरती पर भगवान का दर्जा दिया जाता है और यह सच है कि लोगों को जीवन दान देने में डॉक्टर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। हालांकि कभी कुदरत से लड़ते हुए किसी डॉक्टर को आपने देखा है। रूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां भयंकर भूकंप के बीच भी डॉक्टर अपना कर्तव्य नहीं भूलते हैं। मरीज की सर्जरी करने के लिए जिस तरह से जद्दोजहद करते हुए दिखे वह आपको इमोशनल कर देगा। यही वजह है कि लोग इस Russia Viral Video को देखकर डॉक्टर के जज्बे की सलामी ठोकते हुए नजर आ रहे हैं।

महाप्रलय के बीच रूस वायरल वीडियो में डॉक्टर का दिखा कर्तव्य

8.8 मेग्नीट्यूड के साथ रूस में भूकंप ने तबाही मचा दी है जहां महाप्रलय ने जल जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। भूकंप के नजारे सोशल मीडिया पर चर्चा में है लेकिन इस सबके बीच एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए डटकर खड़े नजर आ रहे हैं। अस्पताल में धरती हिल रही है लेकिन चिकित्सक मरीज को छोड़कर हिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। @jpsin1 x से शेयर किए गए इस Russia Viral Video के साथ लिखा गया रूस में सर्जरी के दौरान भूकंप का सीसीटीवी फोटोज देखिए।

यूजर्स Russia Viral Video को देख रह गए अचंभित

रूस वायरल वीडियो की बात करें तो इसके साथ यह भी कहा गया कि डॉक्टर शांत रहे और सर्जरी छोड़कर भागे नहीं और उन्होंने मरीज की सर्जरी पुरी की। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से धरती हिल रही है सर्जरी हॉल की चीजें डगमगा रही है लेकिन डॉक्टर का विश्वास और उनकी हिम्मत पर जरा भी नहीं आंच आई है। Russia की सुनामी के बीच के इस वीडियो को देखकर आप हिल जाएंगे। यूजर्स वीडियो को देखकर डॉक्टर की सलामी ठोकते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने जिस तरह से अपना कर्तव्य निभाया है वह तारीफ के काबिल है।

वहीं Russia Viral Video को 64000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Munir

मार्च 10, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Sayali Surve

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026