---Advertisement---

Sambhal Viral Video: 3 बूढ़ी बेसहारा अम्माओं के लिए मसीहा बनी योगी की पुलिस, देखें कैसे दिवाली पर जिंदगी के अंधेरों को किया दूर?

Sambhal Viral Video: दिवाली के दिन यूपी पुलिस के द्वारा गरीब बेसहारा महिलाओं की मदद की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स के क्नारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 21, 2025 1:12 अपराह्न

Sambhal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sambhal Viral Video: पूरे देशभर में दिवाली का महापर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर दिवाली के दिन यूपी पुलिस ने तीन बूढ़ी बेसहारा अम्माओं की जिंदगी में रोशनी की किरण दी है। पुलिस के द्वारा बूढ़ी महिलाओं की मदद करने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

दिवाली के दिन यूपी पुलिस ने की गरीब महिलाओं की मदद

संभल पुलिस का बूढ़ी महिलाओं की मदद करने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “दिवाली की रात संभल पुलिस बेसहारा, गरीब, लाचार अम्माजी को खोज रही थी। ऐसी कुल 3 अम्मा मिलीं।

देखें वीडियो

1– माया देवी : लोगों ने रहने के लिए एक कमरा दिया है। इसमें बेटी संग रहती हैं। कमाई का कोई जरिया नहीं है।
2– राजवती : ये विधवा हैं। इनकी बहू भी विधवा है। कमाई का कोई साधन नहीं।
3– किरण देवी : ये विधवा हैं। इनकी बेटी को भी पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। बेटी अपने 2 बच्चों संग मां के पास रहती है। घरों में झाड़ू पोंछा करके गुजारा करती है।

IPS ऑफिसर अनुकृति शर्मा दिवाली पर पूरे पुलिस स्टाफ को लेकर इन तीनों के घर पहुंच गईं। साथ में थी मिठाई, बर्तन, कपड़े और बहुत कुछ सामान। तीनों अम्मा के साथ पुलिस स्टाफ ने दिवाली मनाई।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मी बेसहारा महिलाओं की मदद कर रही है। इस दौरान बेसहारा महिलाएं उन्हें दुआएं दे रही हैं। ये पल दिल को छू लेने वाला है।

Sambhal Viral Video देख यूजर्स कर रहे सलाम

संभल जिले से आया ये वायरल वीडियो एक्स पर 21 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। वीडियो पर हजारों व्यूज के साथ तमाम सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पावर मिले तो उसका रोब दिखाने के बजाय उसका ऋण उतारें। समाज को सुधारने की जिम्मेदारी पढ़े लिखे लोगों की भी है।’ दूसरा लिखता है, ‘यही है असली सेवा और एक अच्छी इंसानियत। मै भी सोशल मीडिया के माध्यम से IPS मैडम की समाज के प्रति लगन और सेवा देखता रहता हूं। एक सफल और सच्चे, मेहनती अधिकारी के रूप में इनकी अलग ही पहचान हैं।’ तीसरा लिखता है, ‘सराहनीय कदम सलाम है।’ इस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मार्च 10, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Heat Alert 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Viral Video

मार्च 9, 2026

Cancer

मार्च 9, 2026