---Advertisement---

Sapna Choudhary पर भी चढ़ा ‘लप्पू सा सचिन’ फ़ेम मिथिलेश भाटी का जादू, मज़ेदार एक्ट देख लोग बोले ‘क़तई ज़हर’

Sapna Choudhary इन दिनों सोशल मीडिया पर काफ़ी ज़्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी मज़ेदार वीडियो शेयर करके उनको एंटरटेन रखती हैं। इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ‘लप्पू सा सचिन’ फेम मिथिलेश भाटी के एक वायरल डायलॉग पर लिपसिंक की है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 8, 2023 1:03 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर और भारत के रहने वाले सचिन के प्यार को लेकर मीडिया में बहस छिड़ी हुई है। इसमें कई लोग सीमा को भारत में रहने देने की मांग कर रहे हैं तो कुछ उसे वापस पाकिस्तान भेज देने की बात कह रहे हैं। मगर इन दोनों का सबसे ज़्यादा विरोध इनकी पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश भाटी कर रही हैं। मिथिलेश अपने ‘लप्पू सा सचिन’ डायलॉग से रातों-रात इंटरनेट सेन्सेशन बन गई हैं। वहीं उनके बेबाक़ डायलॉग्स अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं।

लोग मिथिलेश भाटी के डायलॉग्स को इतना पसंद कर रहे हैं कि उनपर मज़ेदार रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक रील हाल ही में हरियाणा की डांसर और बिग बॉस फ़ेम Sapna Choudhary ने भी बनाई है जिसमें वह मिथिलेश के एक पॉपुलर डायलॉग पर लिपसिंक  करती दिख रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Sapna Choudhary का ये मज़ेदार वीडियो 

दरअसल शुक्रवार को Sapna Choudhary ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह मिथिलेश भाटी के डायलॉग की नकल करतीं नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में सपना एक स्लीवलेस प्रिंटेड कुर्ता पहने दिख रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में वह मिथिलेश भाटी के डायलॉग पर मज़ेदार एक्टिंग के साथ लिपसिंक कर रही हैं। 

यह डायलॉग कुछ इस तरह है “फ़ीलिंग देखो बच्चों की यहां पे आके कभी। कोई पूछे आस पड़ोस में कि भाभी है कैसी है? ज़हर! मर जाओ चाट के। सचिन को थोड़ी आई है वो तुमको आई है। बुड्ढों के भी दीये जल रहे हैं भइया प्सार में। बुड्ढे भी कह रहे हैं अरे आ गई प्यार में रहन दियो। कह रही है रूम में से बाहर नहीं जाती, पाकिस्तान दिखाती थी मैं फ़ोन पे। कहां दिखाती थी पाकिस्तान? क्या रूम में ही था पूरा पाकिस्तान?”

वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मज़ेदार कमेंट्स 

आपको बता दें कि Sapna Choudhary का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अपलोड करने के 1 घंटे के अंदर ही क़रीब 205 लाख लोग इसे देख चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो पर मज़ेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा “वाह क्या बात है मैम।” दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “सपना मैम आप भी इनको फेमस करने में लग गए।” तीसरे यूज़र ने लिखा “वाह क्या एक्ट किया है।” एक यूज़र ने लिखा “मैम आप अभी से कॉमेडी स्टार्ट कर दो।” एक और यूज़र ने कमेंट किया ‘क़तई ज़हर’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026