---Advertisement---

कभी पानी तो कभी जूता दिखाती महिलाओं ने मेट्रो को बनाया जंग का मैदान , Viral Video देख लोट-पोट हो रहे लोग

Viral Video: दिल्ली की मेट्रो में हुई दो महिलाओं की बड़ी जबरदस्त लडा़ई जिसे देख सब लोग हुए हंसी से लोट-पोट। लोगों ने किया दोनों महिलाओं को ट्रोल।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 5, 2023 10:51 अपराह्न | Updated: जून 6, 2023 1:25 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने काफी सारी दिल्ली मेट्रो की वायरल होते हुए वीडियो और फोटोस देखी होंगी। अभी तक तो दिल्ली मेट्रो की वायरल हुई वीडियो में आपको केवल काफी अश्लील और आपत्तिजनक चीजें देखने को मिलती थी। जिस पर DMRC के काफी सारे एक्शन और नई गाइडलाइंस जारी भी किए हैं। लेकिन अभी हाल में ही सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल होते हुए नजर आ रहा है जिसमें एक चलती हुई मेट्रो में दो महिलाएं आपस में लड़ रही है। जहां एक महिला ने अपने हाथ में जूता पकड़ा हुआ है , तो वहीं दूसरी महिला ने अपने हाथ में पानी की बोतल को अपना हथियार समझा हुआ है और सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब  मेट्रो में दोनों महिलाओं के बीच में लड़ाई हो रही थी तो उस कोच में मौजूद सभी महिलाएं केवल उनकी लड़ाई का तमाशा देख रहे  थे। केवल एक –दो को छोड़कर किसी ने भी उनकी लड़ाई को छुड़ाने के लिए बीच में नहीं गए, केवल लड़ाई देख कर हंस रहे थे । जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है यूजर्स इस वीडियो को देखते हुए काफी हंस रहे है और उन दोनों लड़कियों का मजाक भी  उड़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बच्ची ने पैदा होते ही चलना किया शुरु! Viral Video को देख लोगों के उड़े होश

मेट्रो में हुई दो महिलाओं के बीच जंग

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहा है जिसमें दो महिलाओं ने अपनी लड़ाई के चक्कर में मेट्रो तक को नहीं छोड़ा और वहीं पर लड़ना शुरू कर दिया । शुरूआत में तो लड़ाई केवल बातों से ही हो रही थी , लेकिन बातों-बातों में लड़ाई ना जानें कब हातापाई में बदल गई पता ही नहीं चला। लड़ते- लड़ते एक महिला ने अपने हाथ में पहना हुआ जूता उठा लिया , तो दूसरी महिला ने पानी की बोतल का सहारा लिया और आखिरी में बोतल में रखा पानी दूसरी महिला के मुंह पर फेंक दिया। उस कोच में बैठी एक- दो महिलाओं ने उन दोनों को रूकने की काफी कोशिश भी की , लेकिन उन दोनों ने रूकने का नाम ही लिया ।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों  का उड़ाया मजाक

यह मेट्रो में हुई दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @deepikaNarayanBhardwaj के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया है जिसे अभी तक हजारों लाइक और कमेंटस मिल चुके हैं। लोगों ने काफी फनी कमेंट किए है । एक यूजर ने लिखा है कि ‘राजीव चौक का नाम बदलकर कुरूक्षेत्र रख देना चाहिए’ , वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘OMG यह लड़ाई रियल है या फेंक इंस्टा रील के लिए’ , इस तरह की प्रतिक्रियाएं यूजर ने दी हैं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘कुछ लोग सोचते हैं उन्हें भगवान से ज्यादा पता है’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026