---Advertisement---

उर्फी जावेद से दो कदम आगे निकला यह लड़का , Viral Video देख यूजर बोले- ‘उर्फा जावेद’

Viral Video: उर्फी जावेद के फैंशन स्टाइल को टक्कर देने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक नया लड़का। क्रिएटिविटी में उर्फी को पछाडा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 20, 2023 6:05 अपराह्न

Viral Video on social media
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर अपने फैशन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन कुछ न ट्राई करते हुए नजर आती है। कुछ लोग उनके फैंशन स्टाइल के फैन हैं,  तो कुछ लोगों के द्वारा वह काफी ट्रोल भी की जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो यूजर्स के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक ने उर्फी द फैशन क्वीन से इंस्पायर होकर अपनी खुद की क्रिएटिविटी दिखाई है। जिस तरह उर्फी किसी भी चीज का इस्तेमाल कर अपने लिए एक नया आउटफिट बना लेती है ठीक उसी प्रकार इस वायरल युवक ने भी कुछ ऐसा ही नया ट्राई किया है। इस वीडियो में युवक सुपरहिट गाने चिकनी चमेली पर ठुमकता हुआ दिखाई दे रहा है।

लड़के का स्टाइल देख यूजर्स हुए फैन

उर्फी जावेद के फैंशन सेंस के लोग इस कदर तक दीवाने हैं कि उन्होंने खुद उर्फी से मोटिवेट होकर अपने ऊपर अलग-अलग तरह के स्टाइल ट्राई करना शुरु कर दिए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिस तरह से वीडियो में युवक ने पार्टी में सजाने वाले प्लास्टिक के रंग-बिरंगे सामान से अपना एक अतरंगी आउटफिट ट्राई किया है। उस रंग-बिरंगे सजावटी सामान को वायरल लड़के ने गोंद की मदद से अपनी बॉडी पर चिपकाया है। इस अजीबोगरीब आउटफिट को देख यूजर्स इस युवक को उर्फी का भाई तक कहने लग गए हैं। इतना ही नहीं यह वायरल युवक इस तरह के आउटफिट को कैरी करके बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली’ पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देख इसके टेलेंट के दीवाने हो गए है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने उसका काफी मजाक भी उड़ाया है।

https://twitter.com/HasnaZarooriHai/status/1662339738601390080?s=20

उर्फी का मिला मेल वर्जन

जब से इस युवक की अंतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है तब से वह काफी तहलका मचाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में यूजर्स ने कमेंट्स सेक्शन पर तो इस युवक के फैंशन सेंस की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखता है कि ‘अंध भक्त फैन’, तो वहीं एक दूसरे यूजर के कमेंट करते हुए कहा है कि ‘पक्का यह उर्फी का भाई होगा’, वहीं एक अन्य ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ‘उरफा जावेद’ । इस वीडियो के कमेट्स को पढ़ कर आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026