---Advertisement---

Tonk Viral Video: मरीजों के सामने ही सीनियर डॉक्टर ने किया पेशाब, देखता रहा स्टाफ, देखें वीडियो और पूरा बवाल

Tonk Viral Video: सोशल मीडिया पर राजस्थान के टोंक से एक वीडियो सामने आया है। यहां पर सरकारी हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर ने नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 14, 2026 3:13 अपराह्न

Tonk Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Tonk Viral Video: राजस्थान के टोंक जिले के सरकारी अस्पताल में एक सीनियर डॉक्टर ने जमकर बवाल किया है। दरअसल, वो नशे में था। जिसके बाद उसने ना सिर्फ शोर मचाया बल्कि मरीजों के सामने ही पेशाब तक कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना सोमवार आधी रात की बताई जा रही है। डॉक्टर का नाम अनुराग शर्मा है। जिले के सबसे बड़े हॉस्पिटल के सबसे बड़े डॉक्टर की ये हरकत लोगों को रास नहीं आ रही है। खबरों की मानें तो स्टाफ ने डॉक्टर को रोकने की भी कोशिश नहीं की थी।

सरकारी अस्पताल के सीनियर डॉक्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा

डॉक्टर के इस हाई वोल्टेज ड्रामे के वायरल वीडियो को इंडिया टूडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है, “राजस्थान के टोंक स्थित सादात अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ डॉक्टर कथित तौर पर छुट्टी पर होने के बावजूद नशे की हालत में अस्पताल पहुंचे। उन पर वार्ड में अफरा-तफरी मचाने, मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में दहशत फैलाने का आरोप है। बताया जाता है कि इस घटना से वार्ड में मौजूद विशेषकर महिलाओं में दहशत फैल गई।”

देखें वीडियो

सीनियर डॉक्टर अनुराग शर्मा जब ये तांडव कर रहे थे तो वहां पर कई सारी महिलाएं भी मौजूद थी। उन्होंने बिना शर्म किए पेशाब कर दिया। इस दौरान स्टाफ ने भी डॉक्टर को रोकने की कोशिश नही की है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, डॉक्टर अनुराग ने अपनी पैंट उतार दी और महिला मरीजों के सामने पेशाब करने लगे थे। इसके बाद वो वहीं पर गिर गए। जब वहां पर मौजूद लोगों ने स्टाफ से रोकने को कहा तो वो खड़े होकर देखते रहे। फिर पीएमवो डॉ. हनुमान बैरवा के कहने पर व्हील चेयर भेजी गई। इसके बाद स्टाफ ने उन्हें उठाया और घर ले गए।

Tonk Viral Video पर क्या बोले PMO डॉ. हनुमान बैरवा

इस मामले पर डॉ. हनुमान बैरवा ने कहा कि, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने सोमवार को जयपुर जाने के लिए छुट्टी ली थी, लेकिन वे कल लौट आए थे। सूचना मिलने पर जब मैं वार्ड पहुंचा तो वे चुपचाप व्हीलचेयर पर बैठे थे। वे नशे की हालत में थे। छुट्टी के दिन वे जो भी करते हैं या अपना निजी जीवन कैसे जीते हैं, यह उनका निजी मामला है। लेकिन शराब पीकर अस्पताल आना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, वे आज भी छुट्टी पर हैं। उनकी अभी तक चिकित्सा जांच नहीं हुई है। लेकिन अब से जिस दिन भी वे ऐसा व्यवहार करेंगे, हम कार्रवाई करेंगे। हम कदम उठाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026