---Advertisement---

Udaipur Viral Video: सबसे जहरीले सांप रसेल वाइपर के डसने पर भी नहीं डरा आदमी, हाथ में पकड़कर डॉक्टर के पास पहुंचा, खौफ में हॉस्पिटल

Udaipur Viral Video: राजस्थान के उदयपुर में एक आदमी को जहरीले सांप रसेल वाइपर ने आदमी को काट लिया। जिसके बाद इलाज कराने के लिए आदमी पन्नी बंध करके अस्पताल पहुंच गया और इलाज के लिए बोलने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2025 12:13 अपराह्न

Udaipur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Udaipur Viral Video: जब भी सबसे जहरीले सांपों का जिक्र आता है तो उसमें रसेल वाइपर का नाम जरुर आता है। ये दुनिया के चुनिंदा जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके काटने पर इंसान को अगर समय रहते इलाज ना मिले तो उसकी मौत पक्की मानी जाती है। लेकिन लगता है कि, ये आदमी ना तो Russell Viper से डर रहा है और ना ही इसे मौत का खौफ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक आदमी पन्नी में बंद करके इसी सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा है और कह रहा है कि, सांप ने उसे काट लिया है बचा लो। अस्पताल वालों ने जब आदमी की हिम्मत देखी तो वो दंग रह गए। ये घटना राजस्थान के उदयपुर की है।

Russell Viper Snake Attack के बाद सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचा आदमी

Russell Viper Attack से जुड़ी घटना के का ये वायरल वीडियो को राजस्थान के उदयपुर का है। यहां पर एक आदमी को जहरीले सांप रसेल वाइपर ने काट लिया। जिसके बाद इलाज कराने के लिए आदमी सांप को पन्नी में बंध करके अस्पताल पहुंच गया और इलाज के लिए बोलने लगा। इस वीडियो को News24 ने अपने एक्स हैंडल पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए…’ सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स उदयपुर के खांजीपीर इलाके की बताई जा रही घटना । डॉक्टरों ने तुरंत एंटी वेनम देकर उसका इलाज शुरू किया।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी हाथ में पन्नी लिए हुए है और डॉक्टर्स को बता रहा है कि, इस सांप ने उसे काट लिया उसे बचा लिया जाए। हॉस्पिटल में मौजूद लोग रसेल वाइपर सांप को देख पूरी तरह से दंग हो गए हैं।

Udaipur Viral Video: जहरीले सांप के काटने के बाद आदमी की हालत

ये घटना महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय की है। आदमी के हाथ में सांप ने काटा था। ये सांप काफी जहरीला माना जाता है। सांप के काटने के बाद पीड़ित को एंटी वेनम इंजेक्शन दे दिया गया है, फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, आदमी को जब सांप ने काटा तो उसने डरने की जगह उसे प्लास्टिक की पन्नी में बंद कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया । इस वीडियो को देख यूजर्स आदमी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026