Udaipur Viral Video: सरकारी कुर्सी पर बैठे एसपी साहब को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि अपने गुरुर में उन्होंने एक ऐसी बुजुर्ग महिला के साथ अन्याय किया है। जो सीढ़ी पर चल नहीं सकती लेकिन अपनी व्यथा सुनाने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा। वह जिस तरह से सीढ़ी पर चढ़ती हुई नजर आती है उसने हर किसी की आत्मा को झकझोर दिया है। यह सच है कि महिला के पास कोई और विकल्प नहीं रह जाता है। सोशल मीडिया पर उदयपुर वायरल वीडियो ने एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी है जिसे दैनिक भास्कर न्यूज़ ने शेयर किया है।
बुजुर्ग महिला के साथ एसपी ऑफिस में दिखा अन्याय
SP Office, @CP_Jodhpur
Is it necessary that Govt Officers can meet a citizen only inside their AC offices? Why can not the SP come down to meet this aged woman?pic.twitter.com/IfaDb1WMQw— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) July 1, 2026
उदयपुर वायरल वीडियो एसपी कार्यालय का है। इस दौरान बुजुर्ग महिला को हाथों के बाल एसपी कार्यालय की सीढ़ियां चढ़नी पड़ी। एक बुजुर्ग महिला की दास्तां को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि थाने में न्याय नहीं मिलने के बाद मजबूरी में एसपी कार्यालय आना पड़ा। बुजुर्ग महिला को लेकर इस तरह की प्रशासनिक व्यवस्था की संवेदनहीनता और सरकारी दफ्तरों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। जिस तरह से बुजुर्ग महिला के साथ व्यवहार किया गया वह जाहिर तौर पर अक्षम्य बताया जा रहा है
Udaipur Viral Video को लेकर तमतमा उठे लोग
वहीं उदयपुर वायरल वीडियो को एक्स चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया कि “क्या यह जरूरी है कि सरकारी अधिकारी किसी नागरिक से सिर्फ अपने एसी ऑफिस में ही मिले। मिलने के लिए नीचे क्यों नहीं आ सकते।” वही एक यूजर ने इस पर एक्शन की मांग की है और कहा कि हमें एक्शन चाहिए तो एक ने लिखा यूपीएससी उन्हें यह नहीं सिखाता है। एक यूजर ने लिखा सरकारी ऑफिसर बनने के बाद सबकी यही हालत होती है। एक ने कहा इन्हें अच्छे से सबक सिखाने की जरूरत है।
@NCMIndiaa एक्स चैनल से शेयर इस वीडियो को 8.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






