---Advertisement---

UP Viral Video: मंदिर में शादी करने वाले अंकुल के लिए काल बनी आशिकी, अंजाम जान लोगों ने दुनिया को कहा प्यार का दुश्मन

UP Viral Video: यूपी वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां 22 साल का एक लड़का मंदिर में शादी करता है लेकिन 4 महीने के बाद ही उसके साथ कुछ ऐसा होता है जो जानकर आपका दिल खौफ में भर जाएगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2025 3:46 अपराह्न

UP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

UP Viral Video: प्यार में लोग कुछ भी कर जाते हैं और आशिकी जब सिर पर सवार हो तो लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं हो पाता है कि आखिर इसका अंजाम क्या होने वाला है। यूपी के कौशांबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां अंकुल सरोज नाम का एक लड़का 22 साल की छोटी उम्र में अपनी आशिकी को अंजाम देने के लिए अपनी प्रेमिका से शादी कर लेता है। हालांकि उसे नहीं पता था कि इसका अंत कुछ इस कदर खौफनाक होगा जिसे जानने के बाद लोग दुनिया को प्यार का दुश्मन बताने लगे। UP Viral Video लोगों को झकझोर रहा है।

महीनों पहले के इस यूपी वायरल वीडियो में शादी के वक्त दिखा प्रेमी जोड़ी के चेहरे पर खुशी

UP Viral Video की बात करें तो इसे @SachinGuptaUP x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “मंदिर में गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे 22 साल के अंकुल सरोज की कल रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की की फैमिली ने किसी बहाने से लड़के को बुलाया और हमला कर दिया। दोनों कुछ महीने पहले शादी करके अपने अपने घर रह रहे थे।” जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश का मामला बताया जा रहा है। वहीं यूपी वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लड़का और लड़की दोनों मंदिर में शादी करने के वक्त किस कदर खुश हैं उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके प्यार का अंजाम यह होने वाला है।

UP Viral Video का अंजाम जान लोग हुए खफा

वहीं इस यूपी वायरल वीडियो की बात करें तो कहा जा रहा है कि दोनों की शादी 4 महीने पहले हुई थी और ऐसे में यह वीडियो भी पुराना है। अब 22 साल के अंकुल सरोज की आशिकी मुकम्मल तो हुई लेकिन उसकी जान चली गई क्योंकि लड़की की फैमिली ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस Video को 65000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर अपनी अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा यह दुनिया प्यार की दुश्मन है लोगों को नफरत की नहीं मोहब्बत की जरूरत है। एक यूजर ने कहा लड़की अपनी संभालती नहीं दूसरे के बेटे की हत्या करते हैं। यूजर्स का आक्रोश साफ नजर आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 5, 2026

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Swatantra Bhardwaj

सितम्बर 4, 2026

UP Election 2027

सितम्बर 4, 2026

कल का मौसम 5 September 2026

सितम्बर 4, 2026