---Advertisement---

Uttarakhand News: हिमस्खलन की घटना से केदारनाथ धाम में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल 

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने सामने निकल कर आ रही है। खबरों की मानें तो यहां सुमेरु पर्वत पर हिमस्खलन हो गया है। ऐसे में मंदिर परिसर में ग्लेशियर को पिघलता देख लोगों की सांसे अटक गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 3, 2023 6:35 अपराह्न

Uttarakhand News
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां सुबह 7:30 बजे के करीब सुमेरु पर्वत पर हिमस्खलन हो गया। जिसका वीडियो मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं ने कैद कर लिया। खबरों की मानें तो यह हिमस्खलन (एवलांच) केदारथान मंदिर से 3-4 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। बहरहाल इसमें अभी किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन फिर भी जिन भी लोगों ने हिमस्खलन (एवलांच) को दूर से देखा वह डर गए। हालांकि मंदिर परिसर के आसपास से बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

कैमरे में श्रद्धालुओं ने कैद की वीडियो 

देखा  जाए तो केदारनाथ धाम से ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। खबरों की मानें तो उत्तराखंड के सबसे चर्चित और हिन्दू धार्मिक स्थान केदारनाथ में हिमस्खलन (एवलांच) हुआ है। बताया जा रहा है, यह हिमस्खलन (एवलांच)  मंदिर परिसर के पीछे की पहाड़ी सुमेरु पर्वत पर हुआ। इस दौरान बताया जा रहा है तेजी से बर्फ पिघलकर नीचे की तरफ आने लगा। लोगों ने जब यह देखा तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने ग्लेशियर टूटता देख वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह घटना आज सुबह 7:30 बजे के आसपास की है। फ़िलहाल इस घटना में अब तक किसी को खतरा नहीं पंहुचा है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1698308683321524491?s=20

 

अक्सर होता है केदारनाथ धाम में हो रहे हिमस्लखन

यह बात बिल्कुल सही है, कि बादल फटना या फिर मूसलाधार वर्षा अक्सर पहाड़ी राज्यों को निशाना बनाती है।  इस बार भी भारी बारिश ने सबसे ज्यादा निशाना उत्तराखंड और हिमाचल को बनाया है। यहां पर सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान है। बता दें कि केदारनाथ धाम में इसी साल अप्रैल माह में हिमस्खलन  हुआ था। इसके अलावा पैदल मार्गों में जगह-जगह भूस्खलन बीते महीने देखी गयी थी। इस सन्दर्भ में तब राज्य सरकार ने केंद्र को लेटर भी लिखा था।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026