---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: मां-बाप की परवरिश की धज्जियां उड़ाता स्टंटबाज लड़का वायरल, हरकत और अंजाम देख यूजर्स ने की ‘मरने की दुआ’

Uttarakhand Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्टंटबाज लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपनी हरकत से ऐसा हादसे का शिकार होता है कि, देखने वालों के मन को सुकून मिल जाता है। यूजर्स इस लड़के को काफी ट्रोल कर रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2025 1:53 अपराह्न

Uttarakhand Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: सड़क पर अपनी और दूसरों की जिंदगी आफत में डालकर स्टंटबाजी करते लोगों के आए दिन वीडियो सामने आते रहे हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि, ये हरकत किसी की जान भी ले सकती है और बड़े हादसे का शिकार भी बना सकती है। मां-बाप की परवरिश और केयर की धज्जियां उड़ाते हुए एक ऐसे ही लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वो तेज रफ्तार से बाइक चला रहा होता है और तभी एक्सीडेंट करवा लेते है। उसकी बाइक चिंगारी छोड़ते हुए कई मीटर तक घसीटती हुई जाती है, वहीं, स्टंटबाज लड़का चारों खाने चित हो जाता है। इस उत्तराखंड वायरल वीडियो को देख यूजर्स का पारा चढ़ गया है।

तेज स्पीड से बाइक चलाना युवक को ले डूबा

ये Uttarakhand Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Haridwar Police Uttarakhand पुलिस की तरफ से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही लिखा है ‘माँ बाप बहुत नाजों से पालते हैं आपको अपनी ज़िंदगी इतनी सस्ती ना समझें, हीरोपंती में आकर स्टंट और ओवरस्पीड के चक्कर में जान भी जा सकती है।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़के की बाइक बहुत ही तेजी से चल रही है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो कई मीटर तक घसीटती हुई जाती है। खुली सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले इस युवक को काफी चोट लगती है। वो जैसे ही खुद से संभालने की कोशिश करता है वैसे, ही जमीन पर लड़खड़ाते हुए गिर जाता है।

Uttarakhand Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस घटना के उत्तराखंड वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। इस Viral Video को एक्स पर 15 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ऐसे लोगों की जान जाए तो जाए, बस भगवान इनकी इस लफ्फुआबाजी से किसी मासूम की जान न जाए..” दूसरा लिखता है, “इनका मर जाना ही बेहतर होगा क्योंकि ज़िंदा रहेंगे तो किसी निर्दोष को भी मारेंगे अपने इस स्टंटबाजी से”। तीसरा लिखता है, ‘खुद तो मरेगा दूसरों के भी मारेगा।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

Health Tips

नवम्बर 3, 2026