---Advertisement---

Varanasi Viral Video: वर्दी की ऐंठ! छात्रों की लड़ाई में दरोगा ने दिखाई दादागिरी, थाने लाकर बेरहमी से कुटाई करने पर गिरी गाज

Varanasi Viral Video: दो छात्र गुट के बीच लड़ाई में दरोगा ने दादागिरी दिखाई और एक छात्र को बेरहमी से पीटते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के बाद काशी डीसीपी ने इस पर संज्ञान लेने की जानकारी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2025 1:01 अपराह्न

Varanasi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Varanasi Viral Video: दरोगा अपनी वर्दी की ऐंठ दिखाते हुए एक छात्र को बेरहमी में से पीटते हुए नजर आया। सोशल मीडिया पर इसका Video वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर रिएक्ट करने में पीछे नहीं रहे हैं। इस वाराणसी वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दरोगा छात्र को घुमा घुमा कर पीटते हुए नजर आ रहा है और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बनकर उसे देखे जा रहे हैं। डंडे से बेरहमी से पीट रहा दरोगा नवीन चतुर्वेदी के इस Viral Video को देखने के बाद निश्चित तौर पर शॉक्ड रह जाएंगे। वहीं इसे देखकर काशी डीसीपी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Varanasi Viral Video में दरोगे ने छात्र को बेरहमी से पीटा

वाराणसी वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि वहां सामने बैठे लोग इस नजारे को देख रहे हैं और दरोगा शख्स को घुमा घुमा कर पीट रहा है। इस दौरान उसका बाल पकड़ कर उसे डंडे से मारते हुए नजर आ रहा है और उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि वह किस तरह का व्यवहार कर रहा है। Viral Video को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी गई है कि पिछले हफ्ते दो छात्र के बीच मारपीट हुई थी जिसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों को चौकी पर लाई। इनमें से एक छात्र के साथ दरोगा दरिंदगी करता हुआ नजर आया।

Varanasi Viral Video में दरोगे की हैवानियत देख रह जाएंगे शॉक्ड

वाराणसी वायरल वीडियो को लेकर मामले की जांच फिलहाल जारी है। वहीं इस पर डीएसपी काशी ने कमेंट करते हुए लिखा, “दोषी पाए जाने पर उक्त चौकी इंचार्ज को निलंबित कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दरोगा की इस हैरानियत को देखने के बाद निश्चित तौर पर आपका भी गुस्सा फूट सकता है क्योंकि वर्दी की ऐंठ में इस तरह के घटना को अंजाम देना निश्चित तौर पर शॉकिंग है। आरोपी को सजा देने की आड़ में दरोगा की यह दादागिरी उस पर निश्चित तौर पर भारी पड़ गई है।

@WeUttarPradesh X चैनल से शेयर किए गए इस Viral Video को फिलहाल हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026