---Advertisement---

Viral News: ‘कॉलर पकड़कर दिया धक्का, गला भी दबाया’, जानें क्यों मंत्री तेज प्रताप को RJD कार्यकर्ता पर आया गुस्सा ?

Viral News: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवक को धक्का देते दिख रहे हैं। उन्होंने इसे आधा सच बताया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 25, 2023 1:39 अपराह्न

Tej Pratap Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bihar News: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, इस बार उनका एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी व्यक्ति को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तेज प्रताप यादव पहले व्यक्ति का कॉलर पकड़ते हैं और फिर उसका गला दबाते हुए उसे धक्का देते हैं। यह वीडियो 22 अगस्त का बताया जा रहा है, जब तेज प्रताप यादव फुलवरिया के सेलार कला गांव अपने ननिहाल पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तेज प्रताप

जानकारी के मुताबिक, जब तेज प्रताप अपने ननिहाल पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए भीड़ वहां इकट्ठा हो गई थी। भीड़ में RJD के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जिस व्यक्ति को तेज प्रताप ने धक्का मारा, वह भी RJD का ही कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग वीडियो में की गई उनकी इस हरकत के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

BJP ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

तेज प्रताप का यह वीडियो सामने आने के बाद BJP ने भी उन पर निशाना साधा है। BJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह है RJD का तंत्र, जहां कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं। इन्हें बस गुलाम समझा जाता है।

BJP ने लिखा, “लालू यादव के लाल ने आरजेडी कार्यकर्ताओं को मारकर बेहाल किया! आरजेडी के कार्यकर्ताओं की हालत गुलाम की तरह हो गई है। लात-मुक्का खाकर भी पीढ़ी दर पीढ़ी एक परिवार की ही गुलामी करनी है।”

मंत्री तेज प्रताप यादव ने दी सफाई

वहीं, वीडियो पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को आधा अधूरा सच बताया जा रहा है। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति नशे में धुत था और मेरा साथ बदतमीजी कर रहा था। मना करने के बावजूद भी वह हटा नहीं, तो मुझे उसे पीछे धकेलना पड़ा। इसी घटना का वीडियो मुजे बदनाम करने की साजिश से वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में FIR भी दर्ज करवाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026