---Advertisement---

6 महीने के बच्चे को गोद में लिए ई-रिक्शा चलाती हुई मां का Video हुआ Viral, लोग बोले- ‘दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक इमोशल वीडियो वायरल हुआ है , जिसमें मां अपने बच्चे को गोद में लेकर ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 6, 2023 1:12 अपराह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 3:16 अपराह्न

Viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर हर रोज वायरल होते हुए कई सारी वीडियो देखी होगी। उन वायरल हुई वीडियोज में अधिकतर फनी कंटेंट देखने को मिलता है। लेकिन कई बार कुछ वीडियोज काफी ज्यादा इमोशनल भी होती है, जिसे देख यूजर्स काफी भावुक हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मां ई- रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं, मां ने अपनी गोदी में करीब 6 से 7 महीने के बच्चे को भी पकड़ा हुआ है। रिक्शा चलाने के दौरान इस वायरल हुई वीडियो में मां का अपने बच्चे के प्रति प्यार और चिंता को देख यूजर्स मां की तारीफ कर रहे हैं। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मां अपने बच्चों के लिए हर संभंव प्रयास करती है, जिसे उसके बच्चे को किसी प्रकार की तकलीफ न हो। अपने परिवार और बच्चों पर आई मुसीबतों का मां एकदम डटकर सामना करती है। इस वायरल हुई वीडियो को देख आपके आंसू भी रुकने का नाम नहीं लेगें।

यह भी पढ़ें :स्मार्ट भिखारी! शाहरुख खान का गाना गाते हुए Phone Pe से मांग रहा भीख, Viral Video देख हो जाएं फैंन

ई-रिक्शा चलाते हुए मां का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो बहुत तेजी से वारयल हो रहा है जिसमें मां और बच्चे के बीच का एक अनोखा रिश्ता बड़ी बेखूबी से दिखाया गया है। इस इमोशल वीडियो को देख यूजर्स बड़े भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में अपनी घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एक मेहनती मां ई-रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रही है। रिक्शा चलाते समय उनकी गोद में करीब 6 से 7 महीने का बच्चा भी है। वह वीडियो में सवारी को बैठने के लिए पूछ रही है, उस समय किसी ने वीडियो है। जिस तरह से मां अपने बच्चे की देखभाल और रिक्शा दोंनों एक साथ चला रही है वह वाकई हिम्मत की बात है। ई-रिक्शा चलाना कोई साधारण सा काम नहीं है। इतने लोगों के बीच में अपने नंबर का इंतजार करना, ऊपर से इतने छोटे से बच्चे को साथ में रखना। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसमें KGF पार्ट 1 का सुपरहिट गाना भी चलाया गया है।

यूजर्स ने की सुपरमां की तारीफ

यह मां और बच्चे की वायरल हुई वीडियो को @viral bhayani ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर अभी तक करीब 1 लाख से ऊपर लाइक्स आ चुके है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिका ‘ मां को कोई कैप्शन की जरुरत नहीं’। इस वीडियो पर यूजर्स ने कई सारी प्रतिक्रियाएं दी हैँ। एक यूजर ने कमेंट किया है ‘इस वीडियो को देख कर आंखू में आंसू आ गए हैं’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ‘हर मां को सलाम’ एक अन्य यूजर ने कमेट करते हुए कहा है कि ‘आंखू में आंसू आ गए है , मैं हमेशा कहता हू कि मां जब काम करती हैं , तो वह दो डयूटी एक साथ निभा रही होती है।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026