---Advertisement---

Viral Animal Video: जंगल के राजा के मुँह से मगरमच्छ ने छीना निवाला, तो ग़ुस्साए शेर ने किया ऐसा हाल

Viral Animal Video: शेर जंगल का सबसे ख़तरनाक जानवर माना जाता है जिसका सामने करने की हिम्मत शायद ही किसी जानवर में होती है। वहीं सोशल मीडिया पर शेर को किसी जानवर का शिकार करते हुए तो सभी में देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी ने एक मगरमच्छ को शेर के मुँह से उसका निवाला ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 13, 2023 4:37 अपराह्न

Viral Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Animal Video: शेर जंगल का सबसे ख़तरनाक जानवर माना जाता है जिसका सामने करने की हिम्मत शायद ही किसी जानवर में होती है। वहीं सोशल मीडिया पर शेर को किसी जानवर का शिकार करते हुए तो सभी में देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी ने एक मगरमच्छ को शेर के मुँह से उसका निवाला छीनते हुए देखा है? आप सोच रहे होंगे की ऐसा करना किसी भी जानवर के लिए शायद नामुमकिन है लेकिन हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक मगरमच्छ ने इस नामुमकिन काम को मुमकिन करके दिखाया है। 

वायरल वीडियो में देखें मगरमच्छ ने डाली शेर के खाने पर नज़र 

दरअसल यूट्यूब पर तेज़ी से वायरल हो रही इस वीडियो में एक मगरमच्छ शेर से उसका खाना छीनते दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शेर पानी में पड़े किसी बड़े मृत जानकर को खा रहा है। उसी दौरान वहाँ एक मगरमच्छ आया और उसने शेर से उसका शिकार छीनने की कोशिश की। यह देख वह भूखा शेर ग़ुस्से में आ गया और मगरमच्छ को वहाँ से भगाने के लिए उसने पानी में अपने पंजे मारने शुरु कर दिये। इसके बाद भी वह मगरमच्छ वहाँ से नहीं भागा बल्कि इस बार वह सीधा शेर के खाने के पास गया और उसे मज़े से खाने लगा। 

मगरमच्छ को ऐसा करता देख शेर ने अपने खाने को वहाँ से कहीं और ले जाने की कोशिश की लेकिन उसके सभी प्रयास मगरमच्छ के आगे काम नहीं आए। यह देख उसने एक और प्रयास किया और इस बार मगरमच्छ पर ज़ोरदार पंजा मारा। शेर का पंजा पड़ते ही मगरमच्छ ने उसे काटने के लिए अपना मुह खोला लेकिन शेर का पंजा इतना भारी था कि वह खुद को सँभाल नहीं पाया और अचानक पानी में गिर पड़ा। 

वीडियो को मिल चुके हैं 15 मिलियन व्यूज़ 

इस वायरल वीडियो पर लगभग 15 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ हैं और 242 लाख से ज़्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही लोग वीडियो में शेर के आख़िरी वार की भी तारीफ़ कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शेर और मगरमच्छ के ऐसे कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे वीडियोज़ देखना लोगों को काफ़ी पसंद भी आता है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026