---Advertisement---

Viral Dance Video: ‘लगा लगा रे’ गाने पर लड़की के ग्लैमरस मूव्स ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, लोगों ने कहा ‘सुष्मिता भी फेल है’

Viral Dance Video: डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आते हैं। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की सलमान ख़ान और सुष्मिता सेन के गाने ‘लगा लगा रे’ पर अपने किलर मूव्स से लोगों का दिल जीत रही है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 4:50 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Viral Dance Video: अगर आप डांस वीडियो देखने के शौक़ीन हैं तो इंस्टाग्राम आपके लिए एकदम सही जगह है। इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर आए दिन डांस के हज़ारों वीडियो पोस्ट होते हैं जो लोगों को काफ़ी पसंद आते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की सलमान ख़ान और सुष्मिता सेन के गाने ‘लगा लगा रे’ पर अपने ग्लैमरस डांस मूव्स से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। 

‘लगा लगा रे’ गाने पर लड़की ने दिखाए किलर डांस मूव्स  

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह डांस वीडियो Raisr Sanchi नाम की एक लड़की का है। इस लड़की ने सलमान ख़ान और सुष्मिता सेन के गाने ‘लगा लगा रे’ पर डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो में लड़की ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी है जिसके साथ उसने नारंगी रंग का ही एक क्रॉप टॉप पेयर किया है। आपको बता दें कि ‘लगा लगा रे’ गाने की ओरिजनल वीडियो में सुष्मिता सेन भी नारंगी रंग की साड़ी में नज़र आईं थीं। वहीं इस लड़की ने भी सुष्मिता के उसी लुक को रीक्रिएट किया है। इतना ही नहीं वीडियो में लड़की ने सुष्मिता सेन और सलमान ख़ान के डान्स स्टेप्स भी कॉपी किए हैं। 

लोगों ने की लड़की की सुष्मिता सेन ने तुलना

Viral Dance Video में लड़की के ग्लैमरस मूव्स और अदाएं देखकर लोग अब उसकी तुलना सुष्मिता सेन से कर रहे हैं। एक यूज़र ने लड़की की तारीफ़ करते हुए विडियो के नीचे कमेंट किया “सुष्मिता की जगह आपको कास्ट करना चाहिए था।” दूसरे यूज़र ने लिखा “सच में बहुत ख़ूबसूरत, सुंदर और मस्त लग रही हो।” तीसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “ये प्रेम रोग नहीं इंस्टा रोग है!” एक यूज़र ने लिखा “क्या डांस परफॉर्मेंस है, बहुत खूबसूरत!” एक और यूज़र ने लिखा “सुष्मिता भी फ़ेल है इसके आगे तो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026