---Advertisement---

Viral News: टॉयलेट में फ्लश करने से लेकर विक्स लगाने तक इन देशों में माना जाता है क्राइम, तोड़ने पर मिलती है सजा

Viral News: आपने कई सारे कानूनों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन इन कानूनों को जानने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 25, 2023 4:16 अपराह्न

viral news
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: दुनिया में कई सारे देश हैं, जो कि, अपनी जनता के विकास के लिए अलग-अलग तरह के कानून बनाते हैं, जिनसे लोगों का विकास होता है। जिन्हें तोड़ने पर सजा का भी प्रावधाना है। वैसे तो इन्हें लोगों की भलाई और शांति के लिए बनाया जाता है। लेकिन क्या हो जब ये कानून ही सिर दर्द बन जाएं। जी हां आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही अजीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे । ये भी हो सकता है कि, कुछ लोगों को इन्हें पढ़ने के बाद यकीन भी ना हो। लेकिन ये ऐसी सच्चाई है जिसे लोग जी रहे हैं।आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि, आपको हैरानी में डाल सकते हैं।

विक्स लगाना गैर-कानूनी

सर्दी खांसी में आराम पाने के लिए लोग विक्स लगाते हैं। लेकिन अगर आपने इसे जापान में लगा लिया तो आपको सजा हो जाएगी। जापान में विक्स लगाना एक अपराध माना जाता है। इनका मानना है कि, विक्स में कुछ ऐसी चीजें पाई जाती हैं जो कि, लोगों की तबियत खराब कर सकती हैं।

चेहरा नहीं ढक सकते

डेनमार्क में अगर आपने गलती से भी अपना चेहरा ढक लिया तो आपको जेल हो सकती हैं। यहां पर ये पूरी तरह से बैन है। सुरक्षा के कारण डेनमार्क सरकार ने ये फैसला लिया हुआ है।

टॉयलेट का फ्लश करना

खूबसूरती के लिए दुनियाभर में अलग पहचान बना चुके स्विट्रजरलैंड में अगर आपने रात 10 बजे से बाद टॉयलेट का फ्लश कर दिया तो आपको सजा हो सकती है। यहां के लोगों का मानना है कि, इससे ध्वनि प्रदूषण होता है।

बच्चों को टब में नहलाना

इसी तरह अमेरिका के सबसे खूबसूरत शहर लॉस एंजिल्स में आप दो बच्चों के एक टब में नहीं नहला सकते हैं। यहां पर ये गैर कानूनी है।

सेल्फी लेना

अगर आप श्रीलंका जा रहे हैं तो यहां पर मौजूद भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ भूलकर भी सेल्फी मत ले लेना। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल हो जाएगी। यहां के लोग इसे दुर्व्यवहार की श्रेणी में रखते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026