---Advertisement---

Viral News: यहां इंसान कराते हैं भूतों की धूमधाम से शादी, भोज के साथ देते हैं दहेज

Viral News: चीन में पिछले 3 हजार सालों से भूतों की शादी कराई जा रही है। इसका कारण आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 12, 2024 4:41 अपराह्न

ghot marrige
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: दुनिया में आपने एक से बढ़कर एक अजीबो गरीब रिवाजों के बारे में पढ़ा, देखा और सुना होगा। लेकिन यकीन मानिए इन अजीब रिवाजों में कभी इंसानों के द्वारा भूतों की शादी शायद ही कभी करवाते हुए पढ़ा हो। क्योंकि ये मुमकिन नहीं है, जिन भूतों से इंसान कोसो दूर भागता है भला उनकी शादी कैसे करा सकता है और वो भी धूमधाम से दहेज और भोज के साथ, ये सभी बातें आपको अजीब लग सकती हैं।लेकिन यकीन मानिए ये पूरी तरह से सच हैं।

चीन में हो रही भूतों की शादी

ये अनोखा और डरावना रिवाज कहीं और नहीं बल्कि चीन में पिछले 3 हजार सालों से मनाया जा रहा है। इसे इंसान बहुत ही शिद्दत से अंजाम भी दे रहे हैं। चीन में इसे चीन घोस्ट मैरिज (Ghost marriage) के नाम से जानते हैं। यहां पर पर दो अविवाहित मरे हुए लड़की और लड़के के शवों की शादी कराई जाती है और ये मैरिज पूरी तरह से शादी के रिवाजों के साथ होती है। इसमें रिश्तेदार भी बुलाए जाते हैं खाने से लेकर दहेज तक सभी का इंतजाम होता है। इस शादी में मरी हुई अविवाहित लड़की की हड्डियों को अविवाहित लड़के की कब्र में डाला जाता है।

कारण हैरत में डाल देगा

इन लोगों का मानना है कि, ऐसा करने से मरे हुए लोगों की आत्मा को शांति मिलती है। जो इन्हें जीते जी नहीं मिल सका वो मरने के बाद इन्हें दिया जाता है। इन अनोखे रिवाज को चीन के कई सारे हिस्सों में माना जाता है। हैरानी की बात ये है कि, यहां लड़कियों के शवों को लाखों में बेचा और खरीदा भी जाता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, भूतों की शादी को लेकर ये लोग कितने ज्यादा सीरियस हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026