---Advertisement---

Viral News:सास ने लगाया बहू का मेकअप,डाइवोर्स फाइल

Viral News: सास और बहू की लड़ाई झगड़ों के कई सारे किस्से मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वैसे तो ये घर-घर की कहानी है। लेकिन अगर ये ही सास बहू की लड़ाई बेटे से तलाक करवाने कारण बन जाए तो ये खबर बड़ी बन जाती है। वैसे तो सास और बहू ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 31, 2024 5:03 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: सास और बहू की लड़ाई झगड़ों के कई सारे किस्से मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वैसे तो ये घर-घर की कहानी है। लेकिन अगर ये ही सास बहू की लड़ाई बेटे से तलाक करवाने कारण बन जाए तो ये खबर बड़ी बन जाती है।

वैसे तो सास और बहू की लड़ाई होने बेहद आम है। लेकिन क्या आपको पता है? एक सास और बहू की लड़ाई सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि सास अपनी बहू का क्रीम-पाउडर लगाकर घूमती है। ये Viral News लोगों को काफी हैरान कर रही है।

Viral News: सास के मेकअप लगाने पर बहू ने मांगा तलाक

बहू को बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि, उसकी सास उसके मेकअप का सामान इस्तेमाल करे। इस मामले की शिकायत जब बहू ने अपने पति से की तो बेटे ने अपनी मां के साथ मिलकर बूह की पिटाई कर दी। उसके बाद बहू ने पति से तलाक लेने का ठान ली और मामला दर्ज करा दिया। ये सभी आरोप बहू के हैं।

ये अनोखा मामला कहीं और से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के आगरा से आया है। ये घटना आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां पर दो सगी बहनों की शादी 8 महीने पहले दो सगे भाईयों से हुई थी। जिसमें से एक लड़का जूता कारीगर है और दूसरा टाइल्स लगाने का काम करता है।

बहूओं ने लगाए गंभीर आरोप

बहूओं का कहना है कि, उनके पति शराब पीकर आते हैं और मारते है। जब वो इसकी शिकायत अपनी सास से करती हैं तो वो अपने बेटों का सपोर्ट करती हैं। दोनों बहूओं की सबसे बड़ी समस्या ये है कि, सास उनका मेकअप लगाकर घूमती है। जो कि, उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए वो अपने पति से तलाक ले रही हैं।

ये मामला जब समझौते के लिए परामर्श केन्द्र पहुंचा तो काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि, उन्होंने महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन ,दोनों महिलाएं तलाक लेने पर अड़ी हुई हैं। फिलहाल उन्हें अगली तारीख दे दी गई है। लेकिन ये खबर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026