---Advertisement---

Viral News: दुनिया का वो हिस्सा जिससे सब देश करते हैं तौबा, कभी नहीं कर सका कोई कब्जा

Viral News: दुनिया का एक ऐसा हिस्सा है जहां पर लोग चाहकर भी कब्जा नहीं कर सके हैं। ये जगह किसी भी देश का हिस्सा नहीं है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 18, 2023 5:53 अपराह्न

ajab gajab
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: जमीन के टुकड़े को लेकर आपने घर परिवार से लेकर देश और दुनिया के बड़े लोगों को लड़ते और बेगुनाह लोगों की जान को लेते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है? दुनिया का एक ऐसा हिस्सा भी जिस पर कोई भी देश दावा नहीं करना चाहता है। इस स्थान पर ना तो किसी ने अभी तक कब्जा किया और ना ही करना चाहता है। हालाकि कुछ लोगों ने दिलचस्पी भी दिखाई लेकिन आधिकारिक रुप से इसे अपना नहीं बना सके हैं। क्योंकि ये जगह किसी भी देश के अधीन नहीं आती है। इसलिए इस पर कोई भी कब्जा कर सकता है और कोई भी प्रधानमंत्री बनने का दावा ठोक सकता है। इतना सबकुछ पढ़ने के बाद आपकी बेताबी जरुर बढ़ गई है और सोच में भी पड़ गए होंगे कि, दुनिया का ऐसा कौन सा स्थान है जिस पर किसी का भी कब्जा नहीं है। ये काफी अजब और गजब जगह है।

कहां है ये अनोखी जगह?

ये जगह अफ्रीका में है। जिसे बिर ताविल के नाम से जाना जाता है। इस जगह को ‘नो मैन्स लैंड’ के नाम से जाना जाता है। ये जगह मिस्र और सूडान के बीच की जगह है। जो कि, 2060 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। इस हिस्से पर किसी का भी कब्जा नहीं है। इस स्थान पर इंसान के रहने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। ये एक सूखाग्रस्त इलाका है। ये एक बंजर इलाका है। जहां पर दूर-दूर तक रेत फैला हुआ है।

भारत और अमेरिका के दो लोग ठोक चुके हैं दावा

इस हिस्से को साल 2017 में सुयश दीक्षित नाम के एक भारतीय ने अपने किंगडम के नाम पर घोषित किया था और अपनी बेटी को यहां की राजकुमारी बनाया था। इतना ही नहीं साल 2014 में अमेरिका के जेरेमियाह हिटन नाम के एक शख्स ने भी इस पर अपना दावा ठोका था। लेकिन आधिकारिक रुप से अपना नहीं बना सके। लोग इस पर दिलचस्पी जरुर दिखाते हैं लेकिन कोई यहां रहना नहीं चाहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 10, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026