---Advertisement---

Viral News: इस पार्क के बेशर्म गालीबाज तोतों ने लोगों का किया जीना हराम

Viral News: आज से पहले आपने इंसानों को तो बहुत सारी गंदी गालियां देते हुआ सुना होगा और हो सकता है कि, दी भी हों। लेकिन क्या आपने तोतों को गाली देते हुए सुना है। आप में से कई सारे लोगों को लग रहा होगा कि, तोते के जो सिखाओ वो तुरंत ही सीख जाते ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2024 5:18 अपराह्न

viral news..
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: आज से पहले आपने इंसानों को तो बहुत सारी गंदी गालियां देते हुआ सुना होगा और हो सकता है कि, दी भी हों। लेकिन क्या आपने तोतों को गाली देते हुए सुना है। आप में से कई सारे लोगों को लग रहा होगा कि, तोते के जो सिखाओ वो तुरंत ही सीख जाते है और बोलना शुरु कर देते है, इसमें नया क्या? लेकिन अगर हम कहें कि, गालीबाज तोतों ने इंसानों का जीना हराम कर दिया है तो आप क्या प्रतिक्रिया देंगे? ये बात आपको हैरान कर सकती है। लेकिन यकीन मानिए ये खबर पूरी तरह से सच है। दुनिया में एक ऐसा पार्क है , जहां के तोतो खूब सारी गालियां देते हैं। जिसकी वजह से इस पार्क में घूमने आने वाले लोगों के कानों से इन्हें सुनकर खून निकलने लगता है।

इंग्लैंड के लिंकनशायर वाइल्डलाइफ पार्क के तोते देते हैं गंदी गालियां

हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के लिंकनशायर वाइल्डलाइफ पार्क की , यहां के तोते भरभर कर गालियां देते हैं। इस पार्क के बड़े अधिकारियों ने इन्हें सुधारने की काफी कोशिश की लेकिन ये हैं कि, सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि, इन तोतो ने अन्य पक्षियों को भी बिगाड़ दिया है। यहां पर मौजूद चिड़ियाघर में जो भी आता है। उसकी हालत खराब हो जाती है।

इन तोतो ने कैसे सीखी गालियां?

इस पार्क में 8 अफ्रीकन ग्रे तोते हैं जो कि, साल 2020 से यहां पर गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कोविड के दौरान इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। यहां पर जो लोग घूमने आते थे वो मजाक-मजाक में गाली देते थे और इन्हें भी सीखाते थे। जिसके बाद से ये तोते गंदी-गंदी गालियां देना सीख गए। इन्हें सुधारने के लिए झुंड से अलग भी किया गया। लेकिन ये बिल्कुल भी नहीं सुधरे बल्कि और भी भद्दी -भद्दी गालियां देने लगे। इस तरह पर्यटकों का मजाक पार्क के अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अब इन तोतों की खबर काफी वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026