---Advertisement---

Viral News: दुनिया के इस ताकतवर देश ने मुर्गो को दिया आजादी का अधिकार, जानें क्यों बनाया ये कानून?

Viral News: फ्रांस में मुर्गों की आजादी के लिए एक बड़ा कानून बनाया गया है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 29, 2023 4:21 अपराह्न

hen right
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: मुर्गे का जब भी नाम आता है तो अकसर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मुर्गा या फिर चिकन खाना दुनिया में कई लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? अब इन्हीं मुर्गो को दुनिया के ताकतवार देश ने हमेशा चिल्लाने का अधिकार दे दिया है। मुर्गे की आजादी को देखते हुए सरकार की तरफ से ये अनोखा कदम उठाया गया है।

फ्रांस में मुर्गों को मिला बड़ा अधिकार

आपको बता दें, फ्रांस की सरकार ने मुर्गों को लेकर कानून पास किया है। जिसमें मुर्गों को हमेशा चिल्लाने का अधिकार मिल गया है। अब वो किसी भी समय कितना भी चिल्ला सकते हैं। उन्हें इसकी आजादी मिल गई है। फ्रांस में मुर्गे की आवाज से परेशान पड़ोसियों में काफी लड़ाई बढ़ने लगी थी।

क्यों लाना पड़ा कानून

मुर्गों की सवेरे-सवेरे की बांग से काफी लोग परेशान हो गए थे। आपको जानकार हैरानी होगी कि, फ्रेंच अदालतों में ऐसे की सारे केस चल रहे थे। जिसमें मुर्गे की बांग पर बैन लगाने की मांग की गई थी।इसके साथ ही किसानों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उनके ऊपर मुर्गों के चिल्लाने को लेकर लगातार केस बढ़ रहे थे। इन सभी कारणों के चलते फ्रांसीसी संसद ने देश में ये अजीब कानून पारित कर दिया।

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने किया समर्थन

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन ने भी इस कानून की तारीफ करते हुए इसका जमकर समर्थन किया है। वहीं, कानूनी मंत्री ने भी एक्स पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। इस तरह फ्रांस दुनिया का इकलौता ऐसा देश बन गया है जो कि, मुर्गों के चिल्लाने की पूरी आजादी देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Viral Video

जून 26, 2026