---Advertisement---

Viral News: ‘मेरा क्या होगा…’ बीमार पति को तड़पता छोड़ ये बोलकर बेवफा बीवी ने की दूसरी शादी, कैंसर होने के बाद मिले धोखे का अंजाम हिला देगा

Viral News: एक पति जो कैंसर से पीड़ित था उसे यह बोलकर बीवी ने छोड़ दिया कि कल को तुम मर जाओगे तो मेरा क्या होगा। यह खबर निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2026 12:46 अपराह्न

Viral News
Follow Us
---Advertisement---

Viral News: शादी सात जन्मों का सफर होता है और पति-पत्नी हर मुश्किल समय में एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं लेकिन इंदौर के रतलाम का एक मामला जानकर शायद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाए। जहां एक पत्नी ने पति का साथ उस समय छोड़ा जब उसे सबसे ज्यादा जरूरत थी। इंस्टाग्राम पर दोनों को प्यार हुआ लेकिन इसका यह अंजाम निकलेगा इसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। कैंसर पीड़ित पति को छोड़कर बीवी ने दूसरी शादी रचा ली और इसके पीछे का तर्क जो दिया वह जानकर आप दंग रह जाएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला जो आपको हिला कर रख देगा।

शादी के कुछ महीने बाद ही पति पर टूटा पहाड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

इस वायरल न्यूज की बात करें तो यह इंदौर के आकाश जाट की कहानी है जिसकी मुलाकात रतलाम की साक्षी नकुम से इंस्टाग्राम के जरिए होती है। दोनों के बीच पहले बातचीत होती है और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल जाता है। 20 नवंबर 2022 को आर्य समाज मंदिर में उन्होंने शादी की बाद में 13 दिसंबर 2022 को रतलाम में एक बार फिर परिवार की मौजूदगी में उनकी शादी हुई। शादी के कुछ ही महीने बाद आकाश की तबीयत खराब रहने लगी। आखिरकार अप्रैल 2023 में इस बात की पुष्टि हुई कि सांस की नली में कैंसर है।

Viral News को लेकर क्या बोल रहे यूजर्स

वहीं वायरल न्यूज में पति यानी आकाश का आरोप है कि जिस समय उसे अपने पार्टनर की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। इसके पीछे की वजह जो बताई वह जानकर आपको भी हैरानी हो सकती है। दरअसल पत्नी ने यह कहकर छोड़ दिया कि “तुम तो कल को कल जाओगे मेरा क्या होगा।” इतना कहने के बाद कैंसर पीड़ित पति को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। वहीं इस खबर को जानने के बाद लोग इस पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा सात जन्मों का कॉन्सेप्ट क्या हुआ। एक यूजर ने कहा महिला सशक्तिकरण जिंदाबाद तो एक यूजर ने कहा कलयुग है।

वायरल न्यूज़ को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Viral Video

जुलाई 21, 2026

Rain Alert 21 July 2026

जुलाई 20, 2026

Viral Video

जुलाई 20, 2026

Viral Video

जुलाई 19, 2026

Noida Viral Video

जुलाई 19, 2026