---Advertisement---

Viral Video: खूंखार शुतुरमुर्ग पर आदमी ने बरसाए चांटे, फाइट का अंत देख मसल लेंगे आंखें

Viral Video:  सोशल मीडिया पर शुतुरमुर्ग और आदमी के बीच की लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसे देखने के बाद कुछ लोग हैंरान हैं तो कुछ को बहुत ज्यादा हंसी आ रही है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 18, 2026 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  शतुरमुर्ग धरती पर सबसे बड़ा पक्षी माना जाता है। इसका बड़ा शरीर, मजबूत पंजे और चोंच किसी भी इंसान की जान ले सकते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इंसान के द्वारा इस बड़े पक्षी पर थप्पड़ बरसाते हुए देखा है?  अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स हमला करने आए शुतुरमुर्ग को थप्पड़ मारकर भगा देता है, जिसे देखकर लोग हैरान और लोटपोट हो रहे हैं। इंटरनेट पर अक्सर जानवरों के अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन यह मुकाबला बेहद अनोखा और मजेदार है। क्योंकि इसमें आदमी शतुरमुर्ग पर थप्पड़ बरसा रहा है।

शतुरमुर्ग और आदमी की खूंखार फाइट कैमरे में कैद

इंसान और जानवर के बीच की इस लड़ाई के वायरल वीडियो को  I’m Pressure Y’all Pressed नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘मैंने पहले भी बहुत कुछ देखा है, लेकिन किसी को शुतुरमुर्ग की ऐसी धुलाई करते हुए कभी नहीं देखा।

देखें वीडियो

जिस तरह से उसने उस पक्षी को पकड़ा, जैसे उससे पैसे वसूलने हों… मैं तो हँसते-हँसते लोटपोट हो गया।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, शतुरमुर्ग जैसे ही आदमी पर हमला करने आता है वैसे ही वो थप्पड़ बरसाने लगता है। पिटाई के बाद शतुरमुर्ग भाग जाता है। इस दौरान शुतुरमुर्ग लगातार लात मारने की कोशिश करता है, तो शख्स निडर होकर उसकी गर्दन पकड़ लेता है। इसके बाद वह पक्षी के चेहरे पर दो-चार हल्के थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद शतुमुर्ग को मजबूर होकर भागना पड़ता है।

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

शतुरमुर्ग और आदमी की लड़ाई के वायरल वीडियो को एक्स पर 18 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था । इस पर 5.69 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोग इस लड़ाई को फनी बता रहे हैं तो कुछ लोग देखकर हैरान हैं, क्योंकि शतुरमुर्ग का हमला काफी जानलेवा होता है। ये किसी भी जान ले सकता है। लेकिन यहां पर युवक की हिम्मत खूंखार पक्षी के इरादों को तोड़ देती है। ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर काफी देखा जा रहा है।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026