---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कैद हुई टीचर की दरिंदगी, देखें कैसे 6 साल के मासूम को स्कूल के अंदर दी खौफनाक मौत?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टीचर की दरिंदगी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो 6 साल के बच्चे को बहुत ही बेरहमी से पीट रही है। शिक्षक की इस हरकत से मासूम की मौत हो गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2026 10:59 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  शिक्षक को ईश्वर के बाद दूसरा बड़ा दर्जा दिया जाता है। वो एक गुरु के रुप में जीवन का असली मार्ग दिखाता है। लेकिन क्या हो जब यही टीचर किसी मासूम  बच्चे की जान ले ले?   सोशल मीडिया पर एक महिला शिक्षिका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो 6 साल के मासूम बच्चे को  इतना  पीटती है कि,  उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये घटना विशाखापट्टनम के एक प्राइवेट स्कूल की है। इस वीडियो को देख लोगों का दिल दहल रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा आखिर 6 साल के नन्हें मासूम के साथ कोई महिला शिक्षिका ऐसा कैसे कर सकती है?

शिक्षिक ने ली मासूम बच्चे की जान

मासूम बच्चे को शिक्षिका के द्वारा पीटने का वायरल वीडियो एक्स पर News24 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘विशाखापट्टनम में 6 साल के बच्चे की हार्टअटैक से मौत। 6 साल का बच्चा होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक की डांट और थप्पड़ के बाद अचानक बेहोश होकर उसी पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

देखें वीडियो

मृत बच्चे का नाम प्रणय है। वो विशाखापट्टनम के लिटिल गार्डन स्कूल में LKG में पढ़ता था। बच्चे को टीचर ने होम वर्क पूरा ना होने पर बहुत ही बेरहमी से पीटा, जिसके कारण वो बेहोश होकर वहीं, गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों के शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वो इस मौत की निष्पक्ष जांच चाहते है।

Viral Video की जांच में जुटा शासन और प्रशासन 

घटना का सीसीटीवी फुटेज है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच रही है क्या बच्चा पहले से ही बीमार था या फिर उसकी जान टीचर के पीटने से हुई है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारकी प्रेम कुमार का भी बयान आया है। वो इसे बेहद दर्दनाक बता रहे हैं। वो जल्द की जांच की रिपोर्ट बड़े अधिकारियों से सौपेंगे। वो स्कली मैनेजमेंट और टीचर के ऊपर जल्द बड़ा एक्शन लेंगे। ये घटना 20 अगस्त को वन टाउन इलाके में घटि है। इसका वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों में काफी गुस्से का माहौल है। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AP Viral Video

अगस्त 21, 2026

Govinda

अगस्त 21, 2026

Gut Health

अगस्त 21, 2026

Viral Video

अगस्त 20, 2026

Viral Video

अगस्त 20, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 20, 2026