---Advertisement---

Viral Video: भैंसे को गिराकर 5 शेर उड़ा रहे थे पार्टी, मगर तभी कुछ ऐसा हुआ भैसा शिकारियों के सामने से हुआ गायब, देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर भैंसे और शेरों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को हैरानी हो रही है। क्योंकि शिकारियों की आंखों के सामने से शिकार भाग जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2025 6:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ‘ ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी. अब इसे अपनी आंखों के सामने सच होता हुआ भी देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पांच शेरों ने भैसें पर हमला करके उसे जमीन पर गिराया हुआ है। वो दावत का आनंद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, भैंसा बहुत ही आराम से उठकर वहां से चला जाता है। शिकारियों के हाथ में आया सारा शिकार गायब हो जाता है। वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। Social Media पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी चकित कर रहा है।

शेरों के झुंड से भागा भैंसा

इस Viral Video को NATURE नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, भैंसे पर हमला करके शेरों ने उसे जमीन पर गिराया हुआ है।

Watch Video

इस दौरान वो उसे खाने की सोच ही रहे होते हैं , तभी अचानक से उनमें लड़ाई होना शुरु हो जाती है। वो एक-दूसरे पर मारने पर उतारु हो जाते हैं। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर भैंसा वहां से रफुचक्कर हो जाता है। भैंसा जंगल के राजा की नांक के नीचे निकल जाता है और वो चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। इस तरह भैंसा अपनी जान को बचाने में कामयाब हो जाता है।

Viral Video कर रहा हैरान

जंगल के राजाओं और भैंसे का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 24 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स काफी दंग हैं। एक यूजर लिखता है ‘शेर का बेवकूफ बन गया।’ ये वीडियो अपने आप में काफी विचलित करने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

Pregnancy Tips

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026