Viral Video: फरवरी में यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी काफी सुर्खियों में रही थी जहां 71 लाख कैश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे कथित तौर पर दहेज बताया जाने लगा। हालांकि अब बवाल के बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां यूट्यूब र अपनी पत्नी के साथ सफाई देते हुए नजर आते हैं। इस दौरान वह कुछ ऐसा कह जाती है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। आखिर अरुण की बीवी क्या बोलती हैं जो चर्चा में है। वायरल वीडियो देखकर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Viral Video में यूट्यूबर ने दहेज विवाद को लेकर दी सफाई
A few days ago, YouTuber Arun Panwar was trolled for taking ₹71 lakh in cash and gold as dowry at his wedding.
Now, he has spoken about this topic along with his wife. He said that his wife’s family is very wealthy, and for them ₹71 lakh was not a big amount, so they gave it… pic.twitter.com/5WgUJXIQMk
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) April 22, 2026
यूट्यूबर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था जहां कहा जा रहा था कि उन्होंने 71 लाख कैश और सोना दहेज में लिया है। अब इसके जवाब में उन्होंने यह कहा कि उनकी बीवी के घर के लोग अमीर हैं और उनके लिए यह छोटा अमाउंट है यह कोई दहेज नहीं था। जहां वायरल वीडियो में वह कहते हैं कि दहेज नहीं ले रहा था लोगों ने इसे बना दिया। वह अपनी बीवी को लेकर कहते हैं कि यह डॉक्टर है सर्जरी कर रही है। इसके ऊपर इसके मां-बाप ने कितना पैसा लगा रखा है नॉर्मली एक डॉक्टर डॉक्टर से ही शादी करती है मुझसे शादी करने का फैसला किया।
क्या बोल गई वायरल वीडियो में यूट्यूबर की पत्नी
वायरल वीडियो मे अरुण पंवार की पत्नी यह कहती है कि लोगों ने बोला है दहेज वह काफी कॉम्प्लिकेटेड होता है और इसमें प्लानिंग होती है लेकिन यहां प्लानिंग का पी भी नहीं था। उनके लिए भी सरप्राइज ही था। वह कहती है कि “मुझे नहीं पता था कि अमाउंट इतना बड़ा लगेगा।” यूट्यूबर हंसते हुए कहते हैं पैसे वाली फर्म है डॉक्टर है भाई डॉक्टर है इनके लिए यह अमाउंट बड़ा नहीं है पता नहीं लोगों को क्यों लग रहा है।
वीडियो को लेकर मजे ले रहे अरुण पंवार को लोग
इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा दुखद अभी भी लड़कियों के पिता से लोग दहेज ले रहे हैं तो एक ने कहा इन्हें 71 लाख नॉर्मल लग रहा है शगुन के नाम पर 101 ले लेते। वायरल वीडियो पर एक यूज़र ने कहा की कोई दहेज को कैसे एक्सप्लेन कर सकता है। यह एक बार फिर बवाल खड़ा कर दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
