---Advertisement---

Viral Video: मछलियों के लिए जाल बिछा रहा लड़का खुद ही उसमें फंसा, देख यूजर बोला ‘बुरा करोगे तो बुरा ही होगा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो मछलियों के लिए जाल बिछा रहा होता है। लेकिन तभी उसमें खुद ही फंस जाता है। इस वीडियो को देख यूजर्स मजे ले रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2025 5:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये बात तो आपने सुनी ही होगी कि, जो लोग दूसरों के लिए जाल बिछाते हैं वो उसमें खुद ही फंस जाते हैं। लेकिन आज इसे अपनी आंखों से देख भी लीजिए। Social Media पर एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो मछलियों को पकड़ने के लिए पानी में जैसे ही जाल फेंकता है वैसे ही उसमें खुद फंस जाता है। इस दौरान वो पानी में भी गिर जाता है। अब यही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स की तरफ से खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

मछली पकड़ रहा युवक खुद ही जाल में फंसा

इस Viral Video को Reetesh Pal नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘जाल में मछली तो फंसी ही नहीं बेचारा खुद ही फंस गया’ ।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का तालाब में मछली पकड़ने के लिए जैसे ही जाल फेंकता है वैसे ही खुद ही उसमें उलझ जाता है और सीधे पानी में जाकर गिरता है। लड़के की ये हालत देखकर वहां पर मौजूद उसके दोस्त पहले तो हंसते हैं। इसके बाद उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। वीडियो के अंत में लड़का बच तो जाता है लेकिन, ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे फनी कमेंट

मछली पकड़ते इस लड़के के वायरल वीडियो को एक्स पर 26 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 2300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक लिखता है, ‘बुरा करोगे तो बुरा ही होगा’। दूसरा लिखता है, ‘अभी मछली पकड़ना सीख रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘हां, किस्मत ने ऐसा जाल बिछाया कि शिकारी ही शिकार बन गया ।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026