---Advertisement---

Viral Video: झरने में नहा रहे लड़के पर खूंखार सांप का अटैक, देखें कैसे युवक को मौत के मुंह में छोड़कर भागी युवती?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक को तब सांप निशाना बनाता है जब वो झरने में युवती के साथ नहा रहा होता है। ये घटना इतनी डरावनी है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 11, 2026 3:47 अपराह्न | Updated: मई 11, 2026 4:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पहाड़ों से बहते  झरनों में नहाने का अलग ही आनंद होता है। लेकिन क्या हो जब किसी के लिए ये मजा सजा बन जाए?  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक और युवती झरने के पानी का आनंद ले रहे होते हैं। लेकिन तभी लड़का हादसे का शिकार हो जाता है। उसके साथ कुछ ऐसा होता है , जिसे देखकर लोगों की रुह कांप जाती है। वहीं, युवती के द्वारा की कई हरकत ने लोगों को चकित कर रही है। इस वीडियो को देख लोगों को पहाड़ी झरने में नहाने के लिए सौ बार सोचना पड़ेगा।

झरने में नहाना  युवक को पड़ा भारी

इस वायरल वीडियो को R.k .yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘झरने में नहाने का मजा उस वक्त डर में बदल गया, जब अचानक एक विशाल अजगर ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया।

देखें वीडियो

वायरल वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह टूरिस्ट को बचाने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल और झरनों वाले इलाकों में घूमते समय सावधानी बरतने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  युवक के सिर पर जैसे ही अजगर हमला करता है। वैसे ही ये सबकुछ वहां पर खड़ी लड़की देखती है वो मदद  करने की जगह उसे छोड़कर भाग जाती है।

Viral Video देख यूजर्स को आया खौंफ

अजगर के हमले का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 मई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1.8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ जगह जानवरों के लिए भी छोड़ देना चाहिए , हर जगह घुसना अच्छा नहीं होता है’। दूसरा लिखता है, ‘ऐसी जगह बहुत ही ध्यान से जाना चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘नेचर की खूबसूरती के बीच कभी-कभी खतरा अचानक से आ जाता है’। ये घटना लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Siya Goyal 

जून 27, 2026

Kidney Health

जून 27, 2026

Pregnancy Tips

जून 27, 2026

Health Tips

जून 26, 2026

Viral Video

जून 26, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

जून 26, 2026