---Advertisement---

Viral Video: कपल को नोंचता रहा खूंखार पिटबुल और बचाते रहे 4 लोग, वीडियो का अंत देख मुंह को आ जाएगा कलेजा

Viral Video:  सोशल मीडिया पर कपल को बेरहमी से काटते पिटबुल कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान कई सारे लोग उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पिटबुल पीछे हटने को तैयार नहीं है। ये घटना पंजाब सेम पटियाला के घुम्मण नगर की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2026 11:52 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पिटबुल कुत्ते की बेहद खतरनाक नस्ल मानी जाती है। यही वजह है कि, भारत में इसे घर पर पालने के लिए कई जगह लाइसेंस लेना पड़ता है। पिटबुल काफी खूंखार होता है, जरा सी लापरवाही होने पर ये जान तक ले सकता है। सोशल मीडिया पर पिटबुल के एक हमले का ताजा वीडियो काफी तेजी  से वायरल हो रहा है।  इसमें ये डॉग कपल पर बेरहमी से हमला  कर रहा है। इस दौरान चार लोग इस कुत्ते को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन  ये पीछे हटने को तैयार नहीं है। ये घटना इतनी ज्यादा खतरनाक है  कि, इसे जिसने भी देखा उसकी रुह कांप गई। ये मामला पंजाब के पटियाला की बताई जा रही है।

पंजाब में पिटबुल कुत्ते के हमले का शिकार बना कपल

पिटबुल के हमले के इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पंजाब के पटियाला में, एक रियल एस्टेट डीलर के साथ एक प्रॉपर्टी देखने गए एक जोड़े पर कथित तौर पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पति-पत्नी घर देखने गए थे; जैसे ही उन्होंने डोरबेल बजाई, कुत्ता अचानक उन पर झपटा।

देखें वीडियो

आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन दोनों को कई जगह काटने के ज़ख्म आए और उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।’  ये घटना पटियाला के घुम्मण नगर की बताई जा रही है। खबरों की मानें तो महिला को कुत्ते ने 14 जगह काटा है वहीं, उसके पति को 12 जगह काटा है। कपल घर देखने पहुंचा था, जैसे ही मकान मालिक ने घर का दरवाजा खोला वैसे ही कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान आस-पास के लोगों ने उन्हें छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन कुत्ता कई मिनटों तक उन्हें काटता रहा, कपल को उसने काफी देर बाद छोड़ा। पीड़ित आदमी का नाम अंकित सभरवाल हैं। वो अपनी पत्नी के साथ प्रोपर्टी डीलर के घर पहुंचे थे।  फिलहाल कपल का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

Viral Video पर नगर निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल  का बड़ा बयान

दैनिक जागरण में छपी खबर की मानें तो पीड़ित अंकित सभरवाल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, ‘पिटबुल रखने को लेकर रोक लगाई गई है, पर इनकी रजिस्ट्रेशन या फिर कार्रवाई करने का जिम्मा पशु पालन विभाग के पास है। कमिश्नर ने कहा कि घटना की वीडियो उनके पास पहुंच चुकी है, कार्रवाई कराने के लिए पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को वीडियो भेज दी गई है। ‘ इसके अलावा नगर निगम भी अपने स्तर पर मामले को गंभीरता से ले रहा है। वहीं, पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा.बिक्रमजीत सिंह की तरफ से भी पिटबुल के बैन होने की बात कही गई है। इस घटना का वीडियो अब तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026