Viral Video: आज देशभर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षा बंधन मनाया जा रहा है.रक्षा बंधन के उत्सव पर जहां चारों तरफ प्यार और बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की तस्वीरें दिख रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक बेहद ही अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर किसी को अपने बचपन के दिनों की याद आ रही है.इस वीडियो में भाई-बहन के बीच एक जबरदस्त लड़ाई होती दिख रही है. ये दिल को सुकून दे रहा है.
रक्षा बंधन पर देखें भाई-बहन की मजेदार फाइट
अक्सर भाई-बहन के बीच नोकझोंक और छोटी-मोटी लड़ाइयां होना आम बात है। लेकिन इसमें दोनों बचपन के उसी अंदाज में एक-दूसरे से लड़ रहे हैं, जैसे खिलौने या टीवी के रिमोट के लिए लड़ा करते थे.
देखें वीडियो
Kalesh b/w Brother and sister on Rakshabandhan because brother didn’t gave her a gift in return pic.twitter.com/jqfGkAZRGM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 27, 2026
वीडियो में उनके बीच की यह मीठी-खट्टी तकरार साफ देखी जा सकती है. पहले बहन भाई को मार रही है. लेकिन जब उसका छोटा भाई रोने लगता है तो वो उसे चुपाने लगती है. इसे देखने वाले यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो हर घर की कहानी है. भले ही भाई-बहन कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन एक-दूसरे को तंग करना और छोटी-छोटी बातों पर लड़ना कभी बंद नहीं होता है.
Viral Video देख आ जाएगी बचपन की याद
ये दिन छूने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ गंभीर वादों का नहीं, बल्कि इन खूबसूरत और शरारती पलों का भी होता है, जो इस रिश्ते को दुनिया में सबसे खास बनाते हैं. इसे लोग खुद से कनेक्ट कर रहे हैं. उन्हें अपने बचपन की याद आ रही है.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
