---Advertisement---

Viral Video: बिजली के जानलेवा हाईटेंशन तारों पर चढ़कर युवकों में हुई भयंकर मारपीट, देखें कैसे पुलिस बेबस होकर बजाती रही सीटी?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग बिजली के जानलेवा हाईटेंशन तारों पर चढ़कर आपस में लड़ रहे हैं। इनके बीच डंडे चल रहे हैं। ये घटना महाराष्ट्र के मनमाड-काकीनाडा-शिरडी एक्सप्रेस मार्ग की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 6:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  आज से पहले आपने लड़ाई जमीन और आसमान पर होती हुई तो देखी होगी, लेकिन अब जानलेवा हाईटेंशन तारों पर देख लीजिए। ये वो ही लाइन है, जिसका करंट छूने वाले को जलाकर राख कर देता है।  लेकिन इस खौफ से बेखबर कुछ लोग इन्हीं हाई वोल्टेज लाइन पर डंडों से लड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक डरा देने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायररल हो रहा है। इसमें कुछ लोग बिजली के जानलेवा हाईटेंशन तारों पर चढ़कर आपस में लड़ रहे हैं। इनके बीच डंडे चल रहे हैं। ये घटना महाराष्ट्र के मनमाड-काकीनाडा-शिरडी एक्सप्रेस मार्ग की बताई जा रही है। इस जानलेवा फाइट के सामने पुलिस ट्रेन की छत पर खड़ी होकर सिर्फ सीटी बजा रही है। इन बिजली के तारों पर जाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही है।

जानलेवा हाईटेंशन तारों पर चढ़कर युवकों में हुई भयंकर मारपीट

महाराष्ट्र से आए इस दिल दहला देने वाले वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के Ghar Ke Kalesh हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हु ए लिखा है कि,’यह असली फुटेज है, कोई फिल्म नहीं: मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली की रेलिंग पर हिंसक झड़प। मनमाड-काकीनाडा-शिरडी एक्सप्रेस मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल।’  ये घटना दिल को दहला देने वाली  है। इन लोगों के बीच विवाद क्यों हुआ ये इन बिजली के तारों पर लड़कर इस तरह से क्यों लड़ रहे हैं?

देखें वीडियो

इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। हाईटेंशन लाइन के ऊपर लड़ते युवक मौत से बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहे हैं। रेलवे ट्रैक के ऊपर खड़ी पुलिस सिटी बजाकर उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। वीडियो के अंत में बिना शर्ट के तारों पर तांडव कर रहे युवक को रस्सी से बांध रहे हैं। वीडियो के अंत में क्या हुआ?  फुटेज अधूरी होने के कारण  स्पष्ट नहीं है। लेकिन ये घटना दिल को दहला देने वाली है।

Viral Video देख यूजर्स ने पकड़ा सिर 

इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 18 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये लोग मर रहे हैं या फिर बच रहे हैं। दूसरा लिखता है, ‘पांच से 6 लोग एक आदमी को नहीं पकड़ पा रहे हैं’। तीसरा लिखता है, ‘धरती पर लड़ाईयां समाप्त हो गई जो तुम आसमन पर चले गए’। इस घटना का वीडियो काफी विचलित करना वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026