---Advertisement---

Viral Video:पीछे दौड़ती रही आंटी और ट्रेन में बैठकर रफूचक्कर हुए बूढ़े अंकल, स्पीड देख यूजर्स की नहीं रुक रही हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े अंकल और उनके पीछे दौड़ती आंटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आदमी महिला को छोड़कर ट्रेन से भाग जाता है। इसे देख लोग हंस रहे है और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे  का बूढ़ा वर्जन बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2026 11:59 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद हैरानी के साथ हंसी आती है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही घटना तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक बूढ़े अंकल रेलवे प्लेटफॉर्म पर दौड़ रहे हैं। उनके पीछे एक महिला दौड़ रही है। वो उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।  लेकिन आदमी इस स्पीड से भागते हैं कि, आंटी चाहकर भी कुछ नहीं कर पाती है। इस वीडियो को जब यूजर्स ने देखा तो वो हंसने लगे और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म का बूढ़ा वर्जन कह रहे हैं।

आंटी को प्लेटफॉर्म पर अकेला छोड़कर भागे अंकल

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, अंकल ट्रेन में बैठकर आंटी को छोड़कर भागे, वहीं, पीछे आंटी दौड़ती रही। वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। लाल साड़ी में एक महिला धुती-कुर्ता पहनकर भाग रहे बूढ़े आदमी के पीछे भाग रही है। लेकिन वो गोली की रफ्तार से भागते हुए ट्रेन पर चढ़ जाता है और पीछे महिला रह जाती है। आस-पास के लोग इस नजारे को देखते रह जाते हैं। इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोग मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि, अंकल इस पल का 30 सालों से इंतजार कर रहे थे।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

बूढ़े अंकल के पीछे दौड़ती महिला के वीडियो को 17 अप्रैल को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 34000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अंकल ने इस पल का जिंदगी भर इंतजार किया है, फाइनली इसे कर लिया’। दूसरा लिखता है, ‘दिल वाले दुल्हनिया छोड़ जाएंगे’। तीसरा लिखता है, ‘अंकल जी ने साथ छोड़ दिया’। इस घटना का  वीडियो देख यूजर्स को काफी हंसी आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Stroke

जून 6, 2026

Neha Kakkar

जून 6, 2026

Health Tips

जून 5, 2026

Weight Loss

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

Viral Video

जून 5, 2026