---Advertisement---

Viral Video: मां वैष्णो देवी के दरबार में पकड़ी गई मक्कार महिला, हरकत देख यूजर बोला ‘आंटी तो घोटालेबाज निकली’

Viral Video: मां वैष्णो देवी के दरबार में लोगों को लूट रही महिला का भांडाफोड़।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 31, 2024 4:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां वैष्णो देवी के दरबार का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला दिख रही है, जिसे वहां पर मौजूद एक आदमी अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रहा है और बोल रहा है कि, ये मां वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले भक्तों से झूठ बोलकर पैसे ऐंठती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस महिला पर गुस्सा कर रहे हैं और इसे घोटालेबाज बता रहे हैं।

मां वैष्णो देवी के दरबार में पकड़ी गई पैसे मांगती महिला

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ” कलेश माता वैष्णो देवी कटरा के एक स्थानीय व्यक्ति और घोटालेबाज आंटी के बीच, उसने अभी-अभी आंटी को बेनकाब किया है (पूरा संदर्भ क्लिप में)।” इस वीडियो में एक हरी साड़ी वाली महिला दिख रही है जो कि, किसी अन्य महिला से बात कर रही है, तभी वहां पर एक आदमी आता है और वीडियो बनाते हुए बता रहा है कि, किस तरह से पैसों के खोने का बहाना बनाकर ये लोगों को इमोशनल करके पैसे ऐंठती हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि, ये महिला आए दिन मंदिर के बाहर खड़ी रहती है और लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे लेती है और रात में अच्छा खाना खाती है।

Viral Video देख लोगों का फूट रहा गुस्सा

इस वीडियो को 31 अगस्त यानी की आज ही एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस Viral Video पर अब तक 2 लाख 95 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। यूजर्स इस महिला को घोटालेबाज बता रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, अब भाग रही है आंटी। एक यूजर लिखता है कि, ऐसे ढौंगियों से बचकर रहें। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026