---Advertisement---

Viral Video: टूटे हाथ से रोकता रहा आदमी और महिला पर लठ्ठ बरसाता रहा मर्दों का झुंड, देखें बंगाल में कैसे सरेआम हुई दरिंदगी?

Viral Video: बंगाल में और को पीटते आदमियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 19, 2024 6:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाला Viral Video तेजी से फैल रहा है। ये वीडियो महिला के साथ दिनदहाड़े बेखौफ होकर पीटते कुछ आदमियों का है। इस दौरान महिला को बचाने के लिए टूटे हाथ से एक आदमी इन दरिंदों को रोकता रहा और ये उस पर भी डंडे बरसाते रहे। हैरानी की बात ये है कि, ये घटना सरेआम एक गली में घटि है। जब महिला और आदमी की डंडे से पिटाई हो रही थी तब, लोग तमाशा ,समझकर इसे देखर रहे थे। इसके साथ ही किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया जो कि, अब वायरल हो रहा है।

महिला को पीटते आदमियों के झुंड का Viral Video

ये घटना पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी की बताई जा रही है। इस खौफनाक Viral Video को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है। इसके साथ ही लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा कि, “ये मत सोचिए कि ये नजारा अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश का है। ये घिनौनी घटना कल हमारे पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबारी में घटित होती देखी गई। महिला सुरक्षा कहां है? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य के वकील का बयान सुनने के बाद ऐसा लगता है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से अपनी जान दे रही है। क्या यह उसका नमूना है? एक बात और है, मतदाताओं के एक वर्ग को खुश करने के लिए, टोला सरकार ने प्रशासन से अपने हाथ बांध लिए हैं, इसलिए तालिबान समर्थकों का प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन सरकार इस बात से वाकिफ है कि वह महिला सुरक्षा को लेकर आंखें मूंदे हुए है।”

Viral Video देख यूजर्स उठा रहे सवाल

इस मारपीट का कारण तो सामने नहीं आ सका लेकिन इस दिल दहला देने वाले Viral Video ने महिला सुरिक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो को भाजपा नेता ने 18 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया है। इस पर अब तक 68 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, इस सरकार को कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही कुछ लोग गुस्से वाली इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026