Viral Video: जरा सी लापरवाही जान ले लेती है। ये बात हम सभी सुनते और पढ़ते आए हैं। लेकिन कई बार जानकर भी चीजों को अनदेखा कर देते हैं। जिसके बाद उसके परिणाम खतरनाक होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक महिला अपने घर का फ्रिज साफ कर रही थी। लेकिन उसने एक ऐसी गलती कर दी जो उसकी मौत का कारण बन सकती थी। महिला ने फ्रिज का स्विच बंद नहीं किया था। वह चालू फ्रिज को ही गीले कपड़े से साफ करने लगी। अचानक फ्रिज में करंट आ गया। महिला को बिजली का इतना जोरदार झटका लगा कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। वह वहीं पर ढेर हो गई।
फ्रिज की सफाई करते हुए महिला हुई हादसे का शिकार
फ्रिज की सफाई के दौरान लापरवाही का ये डरावना वीडियो Rupali नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सावधान बहनोंकभी भी चालू फ्रिज, वॉशिंग मशीन या किसी भी बिजली के उपकरण की सफाई न करें। एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सफाई करने से पहले हमेशा स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें। आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।’
देखें वीडियो
सावधान बहनों 🙏
कभी भी चालू फ्रिज, वॉशिंग मशीन या किसी भी बिजली के उपकरण की सफाई न करें।
एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
सफाई करने से पहले हमेशा स्विच बंद करें और प्लग निकाल दें।
आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और यह… pic.twitter.com/LwOCh4IHN2— Rupali (@Rupeshk14829210) June 19, 2026
इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला गीले कपड़े से ऑन फ्रिज की सफाई कर रही है। यही कारण है कि, जैसे ही बिजली का संपर्क महिला के हाथ में रखे गीले कपड़े से हुआ वैसे ही वो जोरदार झटके के साथ जमीन पर गई। महिला बेसुध हो गई है। इसके बाद क्या हुआ? ये कहना मुश्किल है। क्योंकि इसके आगे का वीडियो नहीं है।
Viral Video वाली गलती भूलकर भी ना करें
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन अगर आप बिलजी के सामान की साफ- सफाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। किसी भी बिजली के सामान फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर या टीवी को साफ करने से पहले उसका उसका प्लग भी सॉकेट से बाहर निकाल दें। इससे हादसे होने का खतरा ना के बराबर हो जाए। जिस जगह पर भी बिजली का सामान रखा हुआ है। उसके आस-पास या नीचे पानी नहीं होना चाहिए। गीले फर्श पर खड़े होकर मशीन छूने से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। बिजली का कोई भी काम करते हुए पैरों में चप्पल पहनें। इससे करंट का खतरा बेहद कम हो जाता है।






