---Advertisement---

Viral Video: पानी से भरे खेत में बच्चे को तसले में लेटाकर काम करती दिखी गरीब मां, मेहनत और केयर को देख यूजर्स बोले ‘रियल नारी’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काम करते हुए अपने बच्चे को संभाल रही है। इस वीडियो ने यूजर्स का दिल छू लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 9, 2025 3:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखकर अफसोस भी होता है और गर्व भी होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही गरीब मां का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला पानी से भरे खेत में धान लगा रही है। इस दौरान उसने तसले में अपने छोटे से बच्चे को लिटाया हुआ है। वो काम भी कर रही है और अपने बच्चे की देखभाल भी कर रही है। मां की मेहनत और ममता को देख यूजर्स उसे रियल वूमेन बताने लगे हैं। वो बोल रहे हैं, ये Real feminist है।

कैमरे में कैद हुई रियल नारी

ये दिल को छू लेने वाला Viral Video कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

Watch Video

लेकिन इसे Woke Eminent नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ये “कामकाजी महिलाओं” की नारीवादी परिभाषा में नहीं आती हैं, लेकिन वह feminist “कामकाजी महिलाओं” की तुलना में अधिक मजबूत और जिम्मेदार हैं और उसके पास बच्चा न पैदा करने का कोई बहाना भी नहीं है ।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, धान के खेत में छोटे से बच्चे को तसले में रखकर काम करती इस महिला के चहरे पर हंसी भी है और आंखों में ममता है। ये वीडियो दिल को छू रहा है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा भावुक

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 93 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, काम करते हुए बच्चे को खिलाती महिला का बहुत अच्छा वीडियो है। दूसरा लिखता है, रियल नारीवाद। तीसरा लिखता है, रियल वूमेन, रियल पावर है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026