Viral Video: बिहार के सिवान से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां पर एक महिला की लाश के साथ युवक के द्वारा बेहद नीच हरकत की गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग तरह फैल रहा है। दरअसल, अस्पताल में एक महिला की डेड बॉडी रखी गई थी, तभी चुपके से एक युवक आता है और उसके गले से सोने की चेन चुराकर निकल जाता है। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। युवक की इस हरकत ने हर तरफ खलबली मचा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
शव के साथ चोर ने की नीच हरकत
महिला की लाश से सोने की चेन निकालते चोर के वायरल वीडियो को एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, चोर कैसे मौका देखते ही महिला के पास जाता है और चोरी को अंजाम देता है।ये घटना सिवान के मॉडल सदर अस्पताल के आपात कक्ष की बताई जा रही है। मृत पड़ी महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसका इलाज हाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा था।
देखें वीडियो
Masked man caught stealing a chain from a dead body outside Siwan’s Model Hospital. https://t.co/Xgdigld2nP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 9, 2026
लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे इस हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। महिला की मौत रास्ते में हो गई थी। जिसके बाद महिला की डेड बॉडी को अस्पताल में रखा गया था। तभी वहां पर आए युवक ने मौका देखते हुए सोने की चेन निकाल ली। महिला की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी राजन ठाकुर की 35 साल की पत्नी आरती देवी के रुप में हुई है।
Viral Video की हो रही जांच
खबरों की मानें तो, युवक अक्सर हॉस्पिटल आता रहता है। मामले की गंभीरता को देकते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि, स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदिग्ध युवक का फोटो और सीसी कैमरा फुटेज दे दी है। इसके साथ ही मामले की जांच भी चल रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।







