---Advertisement---

Viral Video: डसता रहा जहरीला नाग और बेखौफ होकर गोह डटी रही, जिंदगी-मौत का अनोखा नजारा कैमरे में कैद

Viral Video:  सोशल मीडिया पर जहरीले सांप और गोह की लड़ाई का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गोह सांप को काट रही है। लेकिन वो जरा भी नहीं डर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 27, 2026 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  सांप को काफी जहरीला माना जाता है। ये इंसानों ही नहीं बल्कि अन्य जानवरों के लिए भी काफी खतरनाक माना जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इस जहरीले शिकारी को बेबस होते देखा है?  अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए।  सोशल मीडिया पर गोह और सांप का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में सांप और गोह की लड़ाई का एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहाँ जहरीले सांप के सारे हथियार धरे के धरे रह गए और उसे हार मानकर पीछे हटना पड़ा। ये वीडियो विचलित करने वाला है।

सांप और गोह की जानलेवा फाइट कैमरे में कैद

सांप और गोह की लड़ाई के वीडियो को Vidit Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सांप और गोह के लड़ाई के बीच में सांप को ही पीछे भागना पड़ा ….गोह की मोटी खाल के आगे जहरीला सांप भी बेबस दिखा …सांप बार बार काटने की कोशिश करता रहा लेकिन कोई असर नहीं हुआ । उल्टा सांप ही तड़पता और आवाज निकलता नजर आया।

देखें वीडियो

प्रकृति में हर ताकतवर का भी कोई न कोई मुकाबला करने वाला जरूर होता है ।’इस लड़ाई में सांप ने गोह पर एक के बाद एक कई वार किए। उसने बार-बार अपने जहरीले दांतों से गोह को काटने की कोशिश की। लेकिन गोह की कुदरती ढाल यानी उसकी मोटी, खुरदरी और मजबूत खाल के सामने सांप बेबस नजर आया। सांप का जहर और उसके दांत गोह के शरीर के पार ही नहीं जा सके। नतीजा यह हुआ कि गोह को एक खरोंच तक नहीं आई, जबकि उल्टा सांप  जूझता दिखा।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 26 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया है। इस घटना को देख लोग काफी हैरान हैं, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि, सांप की ऐसी हालत भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 29, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 29, 2026

Health Tips

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026