---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन से लटकर साड़ी वाली भाभी ने बनाई ऐसी रील, देखने वालों को गुस्से के साथ आ गई शर्म, आप भी देखें

Viral Video:  सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार है। वो अपनी और दूसरे लोगों की जिंदगी को मुसीबत में डाल देते हैं। एक ऐसी ही महिला का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें वो ट्रेन के दरवाजे से लटक ऐसी हरकत कर रही है। जिसे देखने वालों को गुस्से के साथ शर्म आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 4:27 अपराह्न | Updated: अगस्त 7, 2026 5:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  इंस्टाग्राम रील बनाकर रातों-रात वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला ट्रेन के दरवाजे से लटकर  वीडियो बना रही है। जरा सी चूक उसकी जान ले सकती है।वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला साड़ी पहनकर चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई है। ट्रेन काफी तेज रफ्तार में चल रही है, लेकिन महिला अपनी जान जोखिम में डालकर शॉर्ट वीडियो बनाने में बिजी है। जरा सी चूक होने पर महिला की जान जा सकती थी, लेकिन वह कैमरे के सामने लगातार पोज दे रही है।

ट्रेन से लटकर महिला ने बनाई जानलेवा रील

ट्रेन से लटकी महिला के  वायरल वीडियो को एक्स पर NiTu नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘ये कंटेंट बनाने वालो का मुकाबला कोई नहीं कर सकता…इस वीडियो में देखिए, एक महिला दौड़ती ट्रेन के दरवाज़े पर लटककर अपनी रील बनवा रही है।

देखें वीडियो

रील एक-दो मिनट की हो सकती है, लेकिन एक छोटी-सी चूक पूरी ज़िंदगी ख़त्म कर सकती है और कई परिवारों को परेशानी में डाल सकती है। व्यूज़, लाइक्स और फॉलोअर्स दोबारा मिल सकते हैं, लेकिन ज़िंदगी नहीं रील बनाइए… लेकिन समझदारी के साथ, ज़िंदगी दांव पर लगाकर नहीं।’  इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला की इस खतरनाक हरकत की वजह से ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा अन्य यात्री काफी असहज महसूस करने लगा। महिला की ये हरकत सिर्फ रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं हैं, बल्कि यात्रियों के लिए भी परेशानी और असुरक्षा का कारण बन रही है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  7 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। महिला की हरकत को देख यूजर्स का कहना है कि, महिला के सिर से रील का नशा नहीं उतर रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, ऐसी हरकत करने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Health Tips

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 5, 2026