Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से रिश्तों को तार-तार करता एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जालिम बेटा बूढ़े पिता को बेरहमी से पीट रहा है। इस दौरान बुजुर्ग आदमी दर्द से बिलख रहा है और छोड़ने की गुहार लगा रहा है। लेकिन बेटे के सिर पर शैतान सवार है। वो पिता को बस मारे जा रहा। ये घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की बताई जा रही है। बाप को बेरहमी से पीटते बेटे का जब वीडियो वायरल हुआ तो सहारनपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेटे ने बेरहमी से बूढ़े बाप को पीटा
सहारनपुर में घर के बाहर बैठे बूढ़े बाप को पीटते नालायक बेटे के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेटा बेहमी से पिता के मुंह पर थप्पड़ मार रहा है। इस दौरान बूढ़ा आदमी रहम की भीख मांग रहा है।
देखें वीडियो
Uttar Pradesh – In Saharanpur, a heartless son slapped his father several times; the father kept crying, but the son’s heart did not melt. pic.twitter.com/HG5Xnv6UT9
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 8, 2026
यह घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की बताई जा रही है। जब दरिंदा पिता के ऊपर जुर्म कर रहा था तो वहां पर लगे सीसीटीवा कैमरे में ये पूरा मामला कैद हो गया। अब यही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है।पीड़ित बुजुर्ग का नाम बुजुर्ग हाजी तासिन है। बुजुर्ग बाप को जब बेटा पीट रहा था तो आस-पास के लोग सड़क से तो निकल रहे थे लेकिन उसे किसी ने नहीं बचाया।
Viral Video पर सहारनपुर पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
इस घटना पर सहारनपुर पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही कार्रवाही की जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, ‘प्रकरण मे थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।’
देखें पोस्ट
प्रकरण मे थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
— Saharanpur Police (@saharanpurpol) June 8, 2026
बेटे की क्रूरता के इस वायरल वीडियो को 8 जून 2026 तको एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर 18000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि, इस नालायक बेटे को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






