---Advertisement---

Viral Video: पानी में डूब रहे बूढ़े को बचाने के लिए लड़के ने लगाई जान की बाजी, लेकिन बाद जो हुआ उसे देख कांप जाएगी रुह

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति पानी में डूबता हुआ दिखाई देता है। उन्हें बचाने के लिए एक लड़का तुरंत अपनी जान की बाजी लगाकर पानी में कूद जाता है। इसके बाद जो होता वो लोगों को डरा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 17, 2026 3:33 अपराह्न | Updated: जून 17, 2026 4:05 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी जान की बाजी लगाकर नेकी करना भारी पड़ जाता है।  ये आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखने को मिलेगा। इसमें एक युवक पानी में बह रहे बूढ़े आदमी को बचाने के लिए छलांग लगा देता है। इसके बाद वो लहरों के साथ खुद ही बहने लगता है। ये नजारा इतना ज्यादा खतरनाक था कि, वहां पर मौजूद लोगों की हलक में जान अटक गई। गनीमत ये रही  कि, तभी कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और बूढ़े आदमी और युवक को बचा लिया। ये खौफनाक घटना गुजरात के द्वारका में मौजूद गोमती घाट की है। पवित्र गोमती नदी का बहाव इतना ज्यादा खतरनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है।

 बूढ़े आदमी को  बचाते ही बजाया जोर का थप्पड़

इस घटना के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘गोमती घाट, द्वारका: एक बुज़ुर्ग आदमी चट्टानी सीढ़ियों पर तेज़ लहरों में बह गया। बहादुर स्थानीय लोग बिना किसी हिचकिचाहट के कूद पड़े, सब कुछ दांव पर लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे बचाया… किसी ने उसे थप्पड़ मार दिया।’

देखें वीडियो

दरअसल बूढ़े आदमी को बचाने के लिए एक युवक ने अपनी जान को जोखिम में डाल दिया था। वो तो गमीनत रही कुछ लोगों की हिम्मत और अक्ल से दोनों को बचा लिया गया। आपको बता दें, गौमती नदी में इस समय पानी का तेज बहाव है। जिसकी वजह से कुछ जगह पानी में जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

Viral Video ने यूजर्स को किया दंग

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 16 जून को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 1.38 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आदमी तो बचाते ही तुरंत फीडबैक भी दे दिया’। दूसरा लिखता है, ‘स्थानीय लोग बचाते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही’। तीसरा लिखता है, ‘इस थपप्ड़ की बहुत जरुरत थी।’ इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी हंस रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026