---Advertisement---

Viral Video: ‘आप इस कल्कि अवतार में भक्तों…,’ Bigg Boss 18 में नजर आए Aniruddhacharya को शख्स ने बताया ‘भगवान’ तो कथावाचक की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम

Viral Video: अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक भक्त उन्हें भगवान बताते हुए नजर आता है। आईए देखते हैं क्या है इसमें और वह शख्स किस तरह अपनी बातों से कथावाचक को चुप कर देता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 8, 2024 4:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रीमियर पर नजर आने वाले अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) को सोशल मीडिया पर यूजर्स से काफी फटकार लगाई जा रही है। उनके कथा वाचन से कई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसमें उनके पास आए भक्त उनसे कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर यूजर्स की हंसी भी फूटती है। हालांकि अनिरुद्धाचार्य पर कई दफा लोगों का गुस्सा भी फूटा है। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस यूट्यूब वीडियो में एक शख्स आचार्य को भगवान बताते नजर आया लेकिन ऐसे में कथावाचक का रिएक्शन देखने लायक है।

Viral Video में Aniruddhacharya को भगवान बताकर शख्स ने किया शॉक्ड

https://www.youtube.com/shorts/ldaUZrIt–4?feature=share
Credit- Ragapodcast

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें अनिरुद्धाचार्य से मिलने आए एक भक्त ने कहा, “आप हैं कौन।” इस पर अनिरुद्धाचार्यकहते हैं आपके दास। वहीं कथावाचक को जवाब देते हुए वह शख्स कहता है, “नहीं आप हमारे दास नहीं है और ना भगवान के दास हैं आप खुद भगवान हैं प्रभु।” इस पर आचार्य चौंक जाते हैं और जवाब देते हैं हम भगवान के दास हैं इस पर वह शख्स अपनी जिद जारी रखते हुए कहता है, “नहीं नहीं आप भगवान है आप इस कल्कि अवतार में आप ही आए हैं और आप भक्तों का चयन कर रहे हैं प्रभु जी।”

Viral Video में शख्स ने Aniruddhacharya को दिया ज्ञान

अनिरुद्धाचार्य से मिलने आया यह भक्त इतने पर ही नहीं रुकता है और वह आगे कहता है, “जब भगवान राम आए थे तब जनता उन्हें भगवान नहीं समझ रहे थे और द्वापर में जब कृष्ण जी आए थे तब लोग उन्हें छलिया और ग्वाला समझ रहे थे। जनता उन्हें भगवान नहीं समझ रही थी। इसी तरह सब आपको गुरु समझ रहे हैं और आप भगवान हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि अनिरुद्धाचार्यबार-बार यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं भगवान का दास हूं लेकिन वह शख्स मानने को तैयार नहीं है और वह कहता है कि आप इतने ज्ञानी हैं आपके पास सभी सवाल का जवाब है तो आप भगवान ही हैं।

Viral Video में Aniruddhacharya को देख यूजर्स की प्रतिक्रिया

वहीं इस वीडियो को Ragapodcast यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिससे 4000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “इंसान भगवान कैसे हो सकता है भगवान भगवान है सबसे बड़ा वासुदेव कृष्ण यह सब भगवान है।” तो एक ने लिखा कल्कि अभी नहीं दिखा किसी को वक्त लगेगा आने के लिए।”

Bigg Boss 18 के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर होते हैं Aniruddhacharya

गौरतलब है कि अनिरुद्धाचार्य बिग बॉस 18 में जब से नजर आए हैं तब से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इस कंट्रोवर्शियल शो में देखने के बाद लोग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगातार कोई ना कोई क्लिप चर्चा में है जिसे देखने के बाद कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026