Viral Video: इंसान की क्रूरता कोई सीमा नहीं है। ये आपको छत्तीसगढ़ से आयी इस वायरल वीडियो में साफ दिख जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति बीवी को गंजा कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि, आस-पास खड़े लोग सिर्फ नजारा देख रहे हैं। खबर है कि, शादी के 20 साल बाद आदमी को लगा उसकी बीवी का कहीं अफेयर चल रहा है। इसीलिए उसने पहले गंजा किया फिर मुंह पर कालिख पोतकर पेशाब भी पिलाया है। अब इसी घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लोग इस क्रूर आदमी पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।
बेवफाई के शक में पति ने दी बीवी को दी खौफनाक सजा
बीवी के साथ दरिंदगी करने का मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के करंजी गांव का है। इस घटना के वीडियो को एक्स पर Voice of Chhattisgarh नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी का हाथ बांधकर पत्नी का मुँह काला करने, मुंडन करने और जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है।’
देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी का हाथ बांधकर पत्नी का मुँह काला करने, मुंडन करने और जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। pic.twitter.com/4ZC70cGSZM
— Voice of Chhattisgarh (@CGVOICE00777) June 18, 2026
खबरों की मानें तो महिला की शादी को 20 साल हो चुके हैं। उसके 4 बच्चे भी हैं। खबरों की मानें तो महिला करीब दो सालों से प्रेमी संग अलग रह रही थी। जिसके कारण उसका विवाद पति से चल रहा था। इसीलिए आदमी बीवी के मायके बच्चों को लेकर पहुंचा । वहां पर उसने बीवी को पहले पीटा फिर कपड़े फाड़े, इसके साथ ही मुंह पर कालिख पोतकर उसे पेशाब भी पिलाया है। आदमी की क्रूरता का अब यही वीडियो वायरल हो रहा है। महिला के द्वारा पति पर कई गंभीर आराप लगाए गए हैं।
Viral Video पर पुलिस ने की कार्रवाही
न्यूज 18 में छपी खबर के अनुसार , पीड़िता ने पुलिस में पति की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी का बयान भी आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि,’ महिला ने थाने में मारपीट की शिकायत कराई थी जिस पर कार्रवाई की गई थी, पहले अमानवीय हरकतों जैसी शिकायत नहीं थी, अब आगे और धारा 123 जोड़ते हुए कार्रवाई की जा रही है- डॉ. सुरेश चौबे, ASP, कोरिया’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






