---Advertisement---

Viral Video: CBSE Result 2025 आने के बाद रिश्तेदारों की बोलती बंद करने का मिल गया पक्का इलाज, लड़की ने बताया निबटने का सटीक जुगाड़

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, लड़की परीक्षा के परिणाम जानने वाले रिश्तेदारों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 1, 2025 12:54 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बहुत जल्दी सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट आने वाला है. ऐसे में बच्चों में कहीं ना कहीं यह प्रेशर रहता है कि, जब रिजल्ट आएगा तो उनके रिश्तेदार या पड़ोसी फोन करेंगे और पूछेंगे कि कितने नंबर आए सब्जेक्ट का क्या हुआ? कितनी परसेंटेज तो इनका कैसे जवाब देंगे.एक लड़की ने इन रिश्तेदारों का मुंह बंद करने के लिए मजेदार वीडियो बनाया है. जो बच्चे अपने चुलबाज रिश्तेदारों से परेशान है वह इस लड़की के तरीके को आजमा सकते हैं और अपने रिश्तेदारों की बोलती को बंद कर सकते हैं. इसमें उसने बताया है कि, कैसे रिजल्ट के सवाल करने वाले रिश्तेदारों की बोलती बंद की जा सकती है.

रिजल्ट जानने वाले रिश्तेदारों का लड़की ने निकाला तोड़

इस फनी Viral Video को कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है. वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की के पास फोन आता है और रिश्तेदार उसके रिजल्ट के बारे में पूछने लग जाते हैं. जैसे ही वह सवालों की बौछार करते हैं, वैसे ही लड़की उनसे हर सवाल पर पैसे मांगना शुरू कर देती है. इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर मार्कशीट मांगने वाले रिश्तेदारों के लिए भी वह एक अच्छा खासा चार्ज रख देती है. इसे सुनने के बाद लड़की की फोन पर जो बात कर रहा था उसके होश उड़ जाते हैं. इस तरह लड़की ने ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है जो कि, बेवजह सवाल करते हैं और लोगों को तंग करते हैं.

CBSE Result 2025 आने से पहले फटाफट सेव करें वीडियो

नोट: तकनीकी खराबी के कारण वीडियो नहीं लग रही है, देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

इस वायरल वीडियो को ft.sidyy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया गया .वीडियो पर कई सारे लाइक और कमेंट आ चुके हैं. यूजर की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, मालामा करने वाला बिजनेस आइडिया है. दूसरा लिखता, मुझे इस वीडियो को सेव करना है और रिश्तेदारों के मुंह को बंद करना है. तीसरा लिखता , इसके बारे में मुझे भी सोचना पड़ेगा. इस फनी वीडियो को देख यूजर्स काफी हंस रहे हैं. वहीं, कहीं ना कहीं इसे खुद से जोड़कर देख रहे हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026